ग्राम बनाई में चौहान समाज का महासम्मेलन सम्पन्न @ बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण उत्थान में अहम भूमिका निभावें -सत्यानन्द राठिया

ग्राम बनाई में चौहान समाज का महासम्मेलन सम्पन्न
@ बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण उत्थान में अहम भूमिका निभावें -सत्यानन्द राठिया
तमनार @ संदेशा 24
विकास खण्ड तमनार के ग्राम बनाई में चौहान समाज द्वारा महासभा सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम इष्टदेव की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत चौहान समाज के लोगों ने फूल मालाओं के साथ किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ: ग शासन, गोकुलानंद पटनायक, महावीर गुरु जी जिलाध्यक्ष, गंगाराम चौहान जी जिलामहासचिव, रामेश्वर चौहान जी जिला कोषाध्यक्ष, मोहन गुरुजी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष चौहान जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गणेश राम जी जिला सलाहकार एवम् विकास खंड तमनार क्षेत्र बनाई समस्त सम्माननीय चौहान समाज के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
चौहान समाज के महासम्मेलन में वक्ताओं ने चौहान समाज संगठन की एकता,सुदृढ़ता, बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण पर चर्चा परिचर्चा किया गया। इसके साथ ही चौहान समाज के उत्थान के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कहा कि चौहान समाज के इष्टदेव बूढ़ादेव व हमारा देव बुढादेव है अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति में बहुत ही समानता है।
चौहान समाज धीरे-धीरे अपने हक की लड़ाई लड़ने लगे हैं। आने वाले समय मे चौहान समाज के लोग न केवल नेतृत्व करने का कार्य करेंगे बल्कि समाज के उत्थान में भी अहम भूमिका निभाएंगे।


