ग्राम करवाही में विश्वशांति महा हरियज्ञ में भक्तजनों की अपार भीड़,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने लिया आशीर्वाद

ग्राम करवाही में विश्वशांति महा हरियज्ञ में भक्तजनों की अपार भीड़,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने लिया आशीर्वाद
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम करवाही में विश्वशांति महा हरियज्ञ में भक्तजनों की अपार भीड़ हो रही है।पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण राय सहित सैकड़ों भक्तजनों ने पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्ध की मंगल कामनाएं की गई।

ज्ञात हो कि विश्वशांति महा हरियज्ञ पूजन समारोह दिनांक 21 फरवरी 2023,
अंकुरा रोपण, वेदी स्थापना 22 को हरियज्ञ प्रारंभ, संध्या आरती, रात्रि भागवत गायन, 23 को रामायण ,ग्राहक वाहक, 26 को कलश शोभा यात्रा, संध्या आरती रात्रि कीर्तन, 27 फरवरी सोमवार संध्या आरती, रात्रि ईनामी नाटक प्रतियोगिता रखा गया है।जिसमे प्रथम पुरस्कार 41001,द्वितीय पुरस्कार 31001,तृतीय पुरस्कार 21001,सांत्वना पुरस्कार 5101 एवं 27 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण की जाएगी।
आचार्य पं दयासागर पण्डा,उपाचार्य सुधांशु पण्डा,पुस्तकाचार्य जितेन्द्र पण्डा,देवाचार्य विद्याधर पण्डा,मार्गदर्शक पं. टिकेश्वर प्रसाद मिश्रा,मण्डपरक्षक गौतम आचार्य जी है। आयोजन समिति ग्रामवासी करवाही द्वारा ईष्ट मित्र, भाई बन्धु सपरिवार सहित पधारकर पुण्य के भागी बनने आह्वान की गई है।


