कसडोल में श्रीराम नाम सप्ताह अखंड महायज्ञ में शामिल हुई पूर्व विधायक सुनीति राठिया

कसडोल में श्रीराम नाम सप्ताह अखंड महायज्ञ में शामिल हुई पूर्व विधायक सुनीति राठिया
तमनार @ संदेशा24 @ दुलेन्द्र पटेल 28.2.2023
केलो नदी के गोद मे बसे ग्राम कसडोल में श्री राम नाम सप्ताह अखंड महायज्ञ में 28 फरवरी को पूर्व विधायक सुनीति राठिया शमिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के जनता जनार्दन हेतू सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई। ज्ञात हो कि बीच बस्ती कसडोल में राम नाम सप्ताह अखंड महायज्ञ का शुभारंभ 22 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से कीर्तन मंडली के साथ केलो नदी,सड़क पारा, बजरंग बली मन्दिर होते हुए कलश स्थापना की गई है।

महायज्ञ में यजमान गुड्डी उग्रसेन साहू,भूषण विनोद निषाद,डिलेश्वरी विजय साहू एवं पंडित रविनारायन पाणिग्राही,मिथलेश महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर श्री राम नाम का जयकारा लगवाते हुए अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कराया गया।श्री राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात तक लगातार किया जा रहा है। स्थानीय कीर्तन मंडलियों में कसडोल, गोढ़ी,कचकोबा, तराईमाल,तमनार, बासनपाली,आमगांव,झींकाबहाल,पाड़िगांव, अन्य दर्जनो गांव के सैकड़ो महिला व पुरुष कीर्तन मंडलियों द्वारा आधुनिक वाद्ययंत्रो के सुमधुर धुनों में नाम संकीर्तन की जा रही है।

हर दिन रात पूरे गांव के नर नारी बच्चे युवा एवं बाहर से आये आगंतुक भक्तजनो एक साथ हजारो की संख्या में भोजन भंडारा करते है।
1 मार्च,2023 बुधवार नाम विश्राम पश्चात् नगर भ्रमण महाभंडारा किया जाएगा।

समस्त ग्रामवासी कसडोल द्वारा समस्त किर्तन मंडली,श्रद्धालु भक्तजनो को श्री राम नाम अखंड महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनने आग्रह किया गया है। आज पूजा अर्चना में पूर्व विधायक सुनीति राठिया के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,जतिन्द्र कुमार साव,राम श्याम डनसेना,पूर्व डीडीसी अरुण राय,रमा गिरिजाशंकर पटेल,याद लाल नायक,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,संतोष यादव,रूपेश साव सुरेंद्र साव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अखण्ड श्री राम नाम महायज्ञ में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते भंडारा ग्रहण किया।


