भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मिलूपारा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का किया पुतला दहन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मिलूपारा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का किया पुतला दहन
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 1.3.2023
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रोडोपाली द्वारा 1 मार्च 2023 को मंडल स्तरीय पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया ।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश के जिले सूरजपुर के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं द्वारा प्राण घातक हमला किया गया व उनके दोनो पैरों को कुचल दिया गया साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश कि गई । जिससे प्रदेश विपक्षी पार्टी भाजपा युवा मोर्चा ने भुपेश कि सरकार के साथ साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को निशाना साधा साथ ही छ ग गृह मंत्री साहू का पुतला दहन किया गया बीते कल जिला कि इस हुईं घटना से प्रदेश भाजपा में आक्रोश व्याप्त है । भाजपा द्वारा कहा गया कि यह प्रतीत होता है । कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इन रेत माफियाओं को संरक्षण दे रखा है। एवं कांग्रेस कि सरकार गुंडाराज कि सरकार है । जो अपने सत्ते पर मदमस्त है ।

जो अपने सत्ते हित पर काम कर रही पर जनता हित से परे है । जिसके विरोध में भाजपा मंडल रोडोपाली के मिलूपारा भाजपा कार्यालय के पास गृह मंत्री के नाम का पुतला दहन किया गया । जिसमें बंशीधर चौधरी मंडल अध्यक्ष, जागेश सिंह सिदार बीडीसी मिलूपारा, उद्धव भगत , मनीराम पटेल ,ओतराम सिदार, लेखराम चौधरी, जिधन चौहान , अभिषेक चौधरी,मनोज डेहरी, हेमंत सिदार, छत्तीस, दीपेश, मनोज, नूतन, प्रमोद, तेजेंद्र एवं समस्त भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


