तमनार
रासेयो इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा में 18 स्वयंसेवक शामिल

रासेयो इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा में 18 स्वयंसेवक शामिल
तमनार @संदेशा 24
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रासेयो इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार जिला -रायगढ़ (छ. ग.) में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा दिनांक 13.03.2023 आयोजित की गयी। द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के कुल 18 स्वयंसेवक परीक्षा में उपस्थित हुये।

बाह्य परीक्षक के रूप में शासकीय पालूराम धनानिया महाविद्यालय के पुरुष इकाई के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ताम्रध्वज पैंकरा मौजूद थे। लिखित व मौखिक परीक्षा के आधार पर स्वयंसेवको का मूल्यांकन किया गया। अंत में प्रोफेसर ताम्रध्वज ने स्वयंसेवको को संबोधित कर ‘बी’ प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला व स्वयंसेवक को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।


