माँ बंजारी धाम में तहसीलदार चन्द्रा द्वारा आय व्यय की समीक्षा

माँ बंजारी धाम में तहसीलदार चन्द्रा द्वारा आय व्यय की समीक्षा
तमनार @ संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल) 11.4.2023 रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में तहसीलदार तमनार लीलाधर चन्द्रा ने मंदिर समिति सदस्यों की बैठक कर चैत्र नवरात्र पर्व आय व्यय की समीक्षा किया गया।उन्होंने माँ बंजारी के चरणों मे माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

मंदिर में दान राशियों,वाहन पूजन,दीप प्रज्वलन अन्य आय पंजी रसीद बुक का संधारण एवं पंडित,कर्मचारियों मजदूरों की वेतन,विभिन्न व्यय के सम्बंध में चर्चा परिचर्चा की गई। तहसीलदार द्वारा सभी सदस्य दानदाताओ को तन मन धन से समर्पित होकर मन्दिर की नवनिर्माण में सहयोग करने आग्रह किया गया। मन्दिर समिति द्वारा मन्दिर की इतिहास मान्यता,दीप प्रज्वलन,भारत मानचित्र युक्त जलाशय में रंगीन मछलियों व झांकियां नवनिर्माण,भंडारा शेड निर्माण जेपीएल तमनार,बाल उद्यान गार्डन जीर्णोद्धार नलवा स्टील तराईमाल,दीप प्रज्वलन प्रसाद वितरण अन्य संबंध में बताया गया। बैठक में तहसीलदार लीलाधर चन्द्रा,पटवारी क्षितिज साहू,पंचराम मालाकार ,घनश्याम मालाकार,पं रवि पाणिग्राही,पं चक्रधर पाणिग्राही, श्याम मालाकार,पितरु मालाकार,दुलेंद्र पटेल,तरुणीसेन मालाकार,बिहारी बलेचा,रूपेंद्र पटेल,लखपति मालाकार,बेदराम,बरत यादव,दीपक मालाकार,पद्मलोचन गुप्ता अन्य सदस्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


