तमनार में त्रिदिवसीय कबीर सतग्रन्थ समारोह सम्पन्न,विधायक चक्रधर सिंह हुए शामिल

तमनार में त्रिदिवसीय कबीर सतग्रन्थ समारोह सम्पन्न,विधायक चक्रधर सिंह हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के महंतपारा तमनार में त्रि दिवसीय कबीर सतग्रन्थ समारोह भव्य सम्पन्न हुआ।इस आयोजन में कीर्तन मंडली के साथ कबीर पंथियों के धर्म गुरु की अगवाई चौका आरती में ग्रामीणजन शामिल हुए। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने त्रिदिवसीय कबीर सतग्रन्थ समारोह में शामिल होकर शौचलय निर्माण एवं मंच सौंदर्य करण हेतु घोषणा किया गया है।
विधायक सिदार ने कहा कि, संत कबीर के संदेश आज भी देश-दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने संदेशों के माध्यम से समाज और राष्ट्र में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। आज विश्व में जो भी विवाद या झगड़े हैं उन्हें सद्गुरु कबीर के संदेशों से दूर किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए सद्गुरु कबीर के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने समाज से ब्यसन त्याग कर सदगरू के बताए मार्ग पर चलने और चमत्कार, पाखंड, अंधविस्वास को जीवन से दूर कर बच्चों को अधिक से अधिक अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया। त्रि दिवसीय सद ग्रंथ आयोजन एवं बरसाइत चौका आरती में अनुप दास, नेतराम,सुशील दास मानिक दास,दिनानाथ, अशोक दास अमिन माता,निरा महंत पुष्पा महंत शारद महंत कचार महंत वृन्दाश्री महंत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


