बरकसपाली में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे क्षेत्रवासी,@कथा व्यास पं.विशाल कृष्ण त्रिवेदी,आयोजक पद्मिनी-शुक्लाम्बर चौधरी परिवार

बरकसपाली में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे क्षेत्रवासी
संदेशा @ तमनार @ दुलेन्द्र पटेल
किसी भी समाज में संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विभिन्न परंपराओं को आत्मसात करने की परंपरा रही है जिसके लिए विविध धार्मिक अनुष्ठान,रामायण,भागवत1, हवन पूजन आदि कराए जाते रहे हैं
अखण्ड ब्रम्हांड नायक नंद नंदन यशोदा नंदन श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा से ग्राम बरकसपाली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 14 से 22 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। कथा व्यास पं.विशाल कृष्ण त्रिवेदी जी महाराज के मुखरबिंद हर दिन सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनो कथा अमृत का रसपान कर रहे है।आयोजक पद्मिनी-शुक्लाम्बर चौधरी परिवार यजमान भारती-हलधर चौधरी, शारदा- केशव चौधरी अन्य यजमान सैकड़ो बच्चे युवा महिला वरिष्ठ गण शामिल हुए। श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा 14 मार्च 2024, एवं रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुक्रवार श्रीमद् भागवत महात्मय प्रथम स्कन्ध,वराह कपिल अवतार भक्त ध्रुव प्रहलाद चरित्र कथा,श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव,बाललीला गोवर्धन पूजा,20 मार्च को श्री कृष्ण रूक्मणी विवाह,सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष, 22 मार्च को कथा विश्राम हवन, तुलसी वर्षा सहस्त्रधारा, प्रसाद वितरण की जाएगी। बरकसपाली ग्राम के साथ क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भक्ति ज्ञान,वैराग्य की पावन त्रिवेणी गंगा में डुबकी लगाते संगीत पार्टी की आधुनिक सुमधुर धुनों से लोगबाग मंत्रमुग्ध हो रहे है।



