तमनार के स्कूलों में परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने पीटीएम का आयोजन

तमनार के स्कूलों में परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने पीटीएम का आयोजन
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम अवसाद पश्चात बच्चों में उत्पन्न तनाव अवसाद को दूर करने के लिए प्रत्येक स्तर की विद्यालयों में 30 अप्रैल 2024 को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक आवश्यक पीटीएम बैठक आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए थे, उपरोक्त निर्देशानुसार विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी यू के सिदार, स्रोत समन्वयक जे पी पटेल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सभी
विद्यालयों में इस संबंध में पालकों के साथ गांव के प्रभावशाली व्यक्तित्व की उपस्थिति में चर्चा परिचर्चा रखी गई जिसके तहत बताया गया कि बच्चों में तनाव के पांच कारण हो सकते है बच्चों का खुद की महत्वाकांक्षा ,साथियों से तुलना, शिक्षकों द्वारा कक्षा में विद्यार्थियों पर डाले गए दबाव, पालकों और पड़ोसियों का बच्चों पर प्रेशर,अभिभावकों की अपेक्षाएं।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया आसपास की सेवानिवृत्ति कर्मचारी ,शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता,द्वारा बच्चो की काउंसलिंग कैसे करना है।
अभिभावकों को यह समझाना की परीक्षा परिणाम अंतिम नहीं है इसके बाद भी जीवन में कई अवसर प्राप्त होंगे । बच्चों का मन कोमल होता है, अतः अभिभावकों के माध्यम से ही बच्चों की आत्मविश्वास को हम सुदृढ़ कर सकते हैं, इसे पालकों को समझाया गया ।
अभिभावकों को यह समझाना, यदि बच्चों के सामान्य लक्षण में यदि अंतर पाते हैं जैसे शांत रहना, अकेले में रहना, किसी से बात ना करना, चिड़चिड़ापन, भोजन के प्रति रुचि ना दिखाना आदि सामान्य व्यवहार से हटकर हो, तब बच्चों को साथ में बैठ कर स्नेहल वातावरण में यह समझना कि अधिक कोई समस्या हो तो पालक से चर्चा करें । बच्चों को यह समझाना हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है वह किसी दूसरे बच्चे के परिणाम से अपनी तुलना ना करें । बच्चों को यह समझाना की किसी भी विषम परिस्थिति के लिए हमें सदैव तैयार होकर उससे निपटने की क्षमता विकसित करनी चाहिए ।
अभिभावकों को यह समझना की इस अवधि में बच्चों को अकेले ना छोड़े उसके ऊपर सतत निगरानी रखते हुए सचेत रहें।
इसके लिए टोल फ्री नंबर से 18002334363 एवं मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन नम्बर 14416 से पालकों को संपर्क करने के लिये निर्देशित किया गया ।
पीटीएम के बाद सभी शिक्षकों और पालकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ कराया गया। समस्त कार्यक्रम हेतु आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से करने हेतु निर्देश दिए गए थे।



