अभा अघरिया समाज तमनार कार्यकारिणी का बैठक ? 2 जून को प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का होगा सम्मान

अभा अघरिया समाज तमनार कार्यकारिणी का बैठक
? 2 जून को प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का होगा सम्मान
तमनार @ संदेशाव24 @ दुलेन्द्र पटेल
24.5.2024
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 24 मई 2024 को अघरिया सदन तमनार में यादलाल नायक जी की अध्यक्षता में अघरिया सदन निर्माण,बैंक खाता में नए अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष का हस्ताक्षर,सामाजिक भवन की सड़क एवं 10 वीं व 12 वीं एवं यूपीएससी पीएससी में चयनित प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 2 जून 2024 को आयोजित करने चर्चा परिचर्चा किया गया।

याद लाल नायक ने बताया कि सामाजिक भवन के ऊपर भाग निर्माण कार्य अविलम्ब किया जाएगा। वर्ष 2023 -24 में 10 वीं व 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल एवं यूपीएससी पीएससी में चयनित प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 2 जून को भव्य आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। भारतीय वन सेवा में चयनित धर्मेन्द्र पटेल जी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करेंगे। सामाजिक भवन में बैठक हेतु 100 कुर्सी,आलमीरा व्यवस्था की जाएगी। बैठक में संयोजक दिनेश कुमार चौधरी,अध्यक्ष यादलाल नायक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनी राम चौधरी,केंद्रीय प्रतिनिधि बिहारी लाल पटेल,कोषाध्यक्ष हेमलाल पटेल,दुर्योधन पटेल,सीताराम चौधरी, ईश्वर प्रसाद नायक,दुलेन्द्र कुमार पटेल,अश्वनी पटेल,सुरेन्द्र पटेल कोलम,तेजराम नायक,अशोक पटेल,
युवा मंच सह संयोजक रमेश पटेल अन्य सदस्य गणो की उपस्थिति रही।



