तमनार महाविद्यालय रासेयो इकाई द्वारा छायादार पौधरोपण कर लिया संरक्षण संवर्धन का संकल्प

तमनार महाविद्यालय रासेयो इकाई द्वारा छायादार पौधरोपण कर लिया संरक्षण संवर्धन का संकल्प
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार के स्वयंसेवकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2024 को महाविद्यालय परिसर के नजदीक 10 छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कुल 15 स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर समाजशास्त्र के अतिथि व्याख्याता पी एस कंवर जी मौजूद थे उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया। महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा महाविद्यालय में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है, रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा इन पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाता है। विगत 03 वर्षों में रासेयो इकाई द्वारा लगभग 80 छायादार वृक्ष रोपे गए है।
वृक्षारोपण के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने वैश्विक तापमान के बढ़ने को लेकर चिंता जाहिर की व वर्तमान समय में वृक्षारोपण की आवश्यकता के विषय में स्वयंसेवकों को अवगत कराया।



