केलो औधोगिक क्षेत्र तमनार में पौधरोपण संरक्षण संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ

केलो औधोगिक क्षेत्र तमनार में पौधरोपण संरक्षण संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ
तमनार @ संदेशा 24
केलो कोयलांचल औधोगिक आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन रैली व विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन परिक्षेत्रराधिकारी कार्यालय तमनार परिसर नर्सरी,बरभांठा चौक के पास पररी तालाब परिसर,ग्राम्य भारती परिसर, महाविद्यालय तमनार परिसर,सावित्री नगर,कचकोबा, कोसमपाली,राबो,अदाणी द्वारा खमहरिया, मिलूपारा, करवाही, बजरमुड़ा में हजारो पौध रोपण,संरक्षण संवर्धन हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जेएसपी फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा वैश्विक थीम ’भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ विषय पर विचार मंत्रणा व वृहद पौधरोपण संरक्षण संवर्धन कर्मचारियों के साथ पर्याहितैषी नागरिकों द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता के साथ वृहत वृक्षारोपण, जूट बैग वितरण, ईको फ्रेण्डली लाइफ स्टाइल प्रशिक्षण, पोस्टर काम्पीटिशन, हेण्ड रायटिंग प्रतियोगिता के आयोजन किये जायेगें।
गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के पास गावों मिलूपारा, करवाही, बजरमुड़ा में हजार पौधों का रोपण किया गया, इस बरसात में 50,000 का लक्ष्य रखा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी पत्रकार दुलेन्द्र पटेल जी के 70 वर्षीय माता वेदमती पटेल व बीडीसी गायत्री बेहरा जनपद सदस्य गोढ़ी द्वारा पर्यावरण व जन्म दिवस को यादगार बनाने बरभांठा चौक के पास पररी तालाब मेड में एक मृत आम का पेड़ के पास दो आम पौध रोपण एवं शिव मंदिर परिसर के पास स्वच्छता कर बेल पौधा एवं विभिन्न प्रकार के पुष्प लगाया गया।

आदर्श ग्राम्य भारती परिसर में लक्ष्मीनारायण चौधरी स्कूली स्टाफ,राजेश त्रिपाठी,सरपंच गुलापी सिदार अन्य द्वारा पौध रोपण कर पेड़ पौधों की रक्षा संवर्धन जागरूकता संदेश दिया गया।



