सोढ़ी समाज का प्रांतीय महाधिवेशन तमनार में भव्य सम्पन्न 🔹प्रदेश अध्यक्ष सतीशचंद्र बेहरा,महासचिव अरुण बेहरा,जिलाध्यक्ष आनन्द बेहरा निर्विरोध निर्वाचित

सोढ़ी समाज का प्रांतीय महाधिवेशन तमनार में भव्य सम्पन्न
🔹प्रदेश अध्यक्ष सतीशचंद्र बेहरा,महासचिव अरुण बेहरा,जिलाध्यक्ष आनन्द बेहरा निर्विरोध निर्वाचित
🔹विवाह पूर्व प्री वेडिंग शूट को पूर्णतःबंद करने एवं बेटी को भी बेटे के समान घर देखने की आजादी..
तमनार/दुलेन्द्र पटेल 9
10.6 .2024 सोढ़ी समाज छत्तीसगढ़ का प्रांतीय महाधिवेशन 9 -10 जून को मंगलम भवन तमनार में प्रांतीय,जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों एवं ओड़िसा,झारखंड सहित सैकड़ो सामाजिक वरिष्ठगणो युवा महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य संपन्न हुआ।

सामाजिक संगठन,नियमावली,एकता सुदृढता,नवीन कार्ययोजना,सामाजिक संविधान का पठन में आवश्यक संशोधन एवं अन्य विषयों पर चर्चा परिचर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से सोढ़ी समाज मे विवाह के पूर्व किये जा रहे फोटोग्राफी प्री वेडिंग शूट को पूर्णतःबंद करने, एवं विवाह में बरातो की संख्या सौ से ज्यादा न हो सगाई का कार्यक्रम विवाह के समय ही हो बेटी भी बेटे के समान विवाह पूर्व घर देखने जा सकती है।

सर्वप्रथम इष्टदेव अर्धनरेश्वर की पूजा अर्चना कर अतिथियो का स्वागत एवं अन्य समाज से पधारे अतिथियो संबोधन के बाद सम्मान किया गया। शहीद सुभाष बेहरा स्मृति में कक्षा 10,12 वीं के 80 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नन्दराम बेहरा जिलाध्यक्ष अम्बिकापुर द्वारा एक एक हजार रुपये नगद, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान सुनील बेहरा क्रिकेटर एवं नरेंद्र बेहरा के स्मृति में 12 वीं में प्रथम विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। महाधिवेशन में नंन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य से अतिथि गदगद हुए।

सोढ़ी समाज के प्रदेश जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों का निर्वाचन हेतु एक एक नाम पर सर्वसम्मति बनने पर निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सतीशचंद्र बेहरा,महासचिव अरुण बेहरा,प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय मनबोध बेहरा,भास्कर बेहरा,रायगढ़ जिलाध्यक्ष आनन्द बेहरा,उपाध्यक्ष मोती लाल बेहरा, युवा मंच जिला अध्यक्ष यशपाल बेहरा,उपाध्यक्ष राजू बेहरा,अंकित बेहरा,ब्लॉक अध्यक्ष जयदयाल बेहरा,महिला मंच जिला अध्यक्ष शकुंतला बेहरा,निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी प्रांतीय,जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित होने पर पद व गोपिनियंता की शपथ दिलाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश बेहरा ने प्रांतीय महाधिवेशन अभूतपूर्व भव्य आयोजन में तन मन धन से सहयोगियो का धन्यवाद देते समाज संगठन की एकता सुदृढता एवं सर्वांगीण विकास हरसंभव प्रयास करने एवं समाज के 5 जरूरतमंद छात्र छात्राओं को पढ़ाने सहयोग करने बात कही।

प्रदेश संरक्षक रमेश बेहरा अधिवेशन प्रभारी ने सभी अतिथियों विशिष्टगणो का युवा महिलाओं एवं मंच,भोजन आवास,सुव्यवस्था अन्य दायित्वों का कुशल निर्वाहन एवं ब्लॉक के सभी समाज प्रमुखों का पधारने,मीडिया कवरेज,सामाजिक बन्धुओ का आभार व्यक्त कर समापन घोषणा किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सतीशचन्द बेहरा एवं उनके सुपुत्री का 10 जून जन्म दिवस पर केक काटकर एवं मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई।महाधिवेशन में राष्ट्रीय सचिव प्रताप बेहरा,प्रांतीय संरक्षक ठंडा राम बेहरा,संरक्षक चिंतामणि बेहरा अन्य सैकड़ो सामाजिक वरिष्ठगणो बच्चें,युवा महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।



