ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण तमनार,कोलम में शुरुआत

ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण तमनार,कोलम में शुरुआत
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 10.6.2024 रायगढ़ जिले के विकास खण्ड तमनार में चार दिवसीय विकासखंड स्तरीय एफ एल एन प्रशिक्षण 10 जून से बीआरसी तमनार,प्राथमिक शाला तमनार,शा उ.मा. विद्यालय कोलम चितवाही में शुरुआत की गई है। विकासखंड तमनार के शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी यू के सिदार, बीआरसी जेपी साहू की उपस्थिति में मां शारदे की पूजा अर्चन से प्रारम्भ की गई। विकासखंड तमनार 113 प्राथमिक शाला के 195 शिक्षकों का तीन जोन में तमनार में 73 एवं देवगढ़ जोन में 69 शिक्षक एवं कोलम जोन में 53 शिक्षक प्रशिक्षार्थी शामिल है। जिसमे तमनार जोन का संचालन तमनार बीआरसी कार्यालय एवं देवगढ़ जोन का बालक प्राथमिक शाला तमनार, तीसरा जोन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोलम चितवाही में संचालित हो रहा है ।
प्रशिक्षण में 1ली से 3 री तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एव संख्यातम ज्ञान के शिक्षण में योग्य बनाने NEP 2020 की रणनीति के तहत यह प्रशिक्षण राज्य, जिला एव विकासखड़ स्तर पर यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 को लागू कराने की रणनीति तय की जा रही है। समग्र शिक्षा रायगढ़ के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षित ट्रेनरो द्वारा कुशल प्रशिक्षण कार्यशाला संचालित की जा रहीं है ।
तमनार जोन 1 में प्रशिक्षक पुष्पा पटनायक ,राजाराम कुलदीप, शिव शंकर भगत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से सैफुल हुदा एव देवगढ़ जोन 2 में होलिका राठिया,हेत राम पटेल, रवि कांत बेहरा खिरेंद्र पटेल,विकास रंजन सिन्हा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पंकज पांडे , कोलम जोन 3 में श्रवण शर्मा,अजय राठिया, योगेन्द्र चौधरी एव अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से चन्द्र शेखर राणा द्वारा प्रशिक्षण दी जा रही है।



