हायर सेकेंडरी स्कूल कोलम-चितवाही में चार दिवसीय एफ़एलएन प्रशिक्षण शुभारम्भ

हायर सेकेंडरी स्कूल कोलम-चितवाही में चार दिवसीय एफ़एलएन प्रशिक्षण शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा 24
विकास खण्ड तमनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलम-चितवाही में चार दिवसीय एफ़एलएन प्रशिक्षण 10 जून 2024 सोमवार को प्राचार्य टेकलाल पटेल एवं DRG ग्रुप द्वारा मां सरस्वती के समक्ष सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पुरे सदन के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। DRG युगेन्द्र चौधरी द्वारा मंचस्थ प्राचार्य एवं DRG सदस्यों का परिचय कराया गया तथा सभी प्रशिक्षार्थी द्वारा अपना-अपना परिचय दिया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा उद्बोधन,DRG श्रवण कुमार शर्मा द्वारा चार दिनों तक चलना वाले प्रशिक्षण की रुपरेखा प्रशिक्षार्थियों के समक्ष रखा गया तथा समस्त प्रशिक्षार्थियों का आफ लाइन और आन लाइन पंजीयन कराया गया एवं प्री टेस्ट लिया गया।प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए अजिम प्रेमजी फाउंडेशन से चन्द्रशेखर राणा के द्वारा पूर्व दिवस दिनांक 09-06-2024 को दिए गए असाइनमेंट के बारे में चर्चा किया गया।

चर्चा के दौरान प्रशिक्षार्थी समूह से सुभाष राठिया, अर्पणा शर्मा एवं जयंती पंडा द्वारा बनाए गए असाइनमेंट पर प्रस्तुतीकरण कराया गया। सभी प्रशिक्षार्थियों का पियर ग्रुप बनाकर तीसरे सप्ताह दूसरे दिवस पर चर्चा किया गया। भोजनावकाश पश्चात द्वितीय सत्र की शुरुआत राणा सर द्वारा हास्य गीत से किया गया।DRG द्वारा तीसरे सप्ताह तीसरे दिवस पर पाठ्य-पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका एवं शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग करते हुए पियर ग्रुप में चर्चा कर पाठ योजना तैयार करने दिया गया जिसे तैयार कर अलग-अलग समूहों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात DRG श्रवण कुमार शर्मा द्वारा चार ब्लाक मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग,पठन एवं लेखन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं प्रशिक्षार्थियों के लिए द्वितीय दिवस के लिए असाइनमेंट एवं प्रतिवेदन लेखन का दायित्व सौंपा गया।अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन किया गया।



