मंगलम तमनार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 15 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे @सांसद राधेश्याम राठिया गणमान्य नागरिकों द्वारा उपहार शुभाशीष

मंगलम तमनार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 15 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
*सांसद राधेश्याम राठिया गणमान्य नागरिकों द्वारा उपहार शुभाशीष
तमनार @ संदेशा 24
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तमनार घरघोडा के तत्वाधान में मंगलम तमनार में में 13 जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न समाज के 15 जोड़ों ने विवाह कर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया,सामूहिक विवाह कार्यक्रम पूरे हिन्दू रीति अनुसार बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में मुख्य अतिथि सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया,जनपद अध्यक्ष सविता राठिया,सहोद्रा राठिया अन्य जनप्रतिनिधियों एवं तमनार तहसीलदार रिचा सिंह,जनपद सीईओ मदनलाल साहू,महिला बाल विकास विभाग के मरकाम मेडम अन्य अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए।
बारातियो का गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया गया।

सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुचे सभी वर वधु को शुभकामनाएं देते कहाकि आप लोगो का जो विवाह हो रहा है वह सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। आप सभी सौभाग्यशाली है कि मंगलम भवन में गायत्री परिवार द्वारा विधि विधान से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह संपन्न हो रहा है।

उन्होंने नव दम्पत्तियों को सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाएं किये। केंद्र की मोदी व छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेंने प्रोत्साहित किया गया। सभी वर व कन्या पक्ष द्वारा विवाह सामग्रियां व उपहार पाकर गदगद नजर आए।

कार्यक्रम में सतीशचंद्र बेहरा,जतिंद्र साव,बिहारी लाल पटेल,सरपंच गुलापी सिदार ,बीडीसी ममता साव,गायत्री बेहरा जयप्रसाद किसान,रमेश बेहरा,गीतांजली पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक, हरेराम सिदार,जयराम सिदार,रामचरण कुम्भकार,सौरभ गुप्ता,श्यामा उरांव,प्रताप बेहरा, दुलेन्द्र पटेल पत्रकार,गायत्री परिवार से रोहित साव,जनक राम साहू,पतालु राम साव,जयशंकर जी अन्य गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों एवं वर वधु के परिजनो की उपस्थिति रही।



