तमनार थाना के 84 गांव के 47 ग्राम पंचायत सरपंचों को रक्षासूत्र मास्क प्रदाय,लोगो मे भारी उत्साह..

तमनार थाना के 84 गांव के 47 ग्राम पंचायत सरपंचों को रक्षासूत्र मास्क प्रदाय,लोगो मे भारी उत्साह..
तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 2.8.2020
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य थाना तमनार के 84 गांव 47 ग्राम पंचायत के सरपंचों को जनसंख्या हिसाब से मास्क प्रदाय किया गया। कोरोना संकट काल रक्षा बंधन पर्व में कोरोना संक्रमण सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस कीअभियान *एक रक्षा सूत्र मॉस्क का* वितरण को ऐतिहासिक बनाने ,व्यापारी संघ,ट्रांसपोर्टर संघ,राजनीतिक पार्टी भाजपा,कांग्रेस,जनप्रतिनिधियो,सरपंच सचिव,कोटवार,मितानिन,सामाजिक संगठन, समाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार मीडिया गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। थानेदार श्री अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष कुमार सिंह की दिशा निर्देशन में थाना अंतर्गत 4 टीम बनाई गई है। जिसमे तमनार,मिलुपारा,हमीरपुर,धौराभांठा चार जोन प्रभारी नियुक्त कर दायित्व सौपा गया है। एक रक्षासूत्र मास्क अभियान को ऐतिहासिक बनाने पम्पलेट पोस्टर फ्लेक्स व दीवाल लेखन एवं माइक सेट व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जनजगरुकता की जा रही है। रक्षा बंधन पर्व में भाई ,बहन ,परिवार,दोस्तो को उपहार में मास्क देकर सुरक्षा कवच बढ़ाने
कोविद संक्रमण से सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस की मास्क वितरण के बृहद अभियान को तमनार में ऐतिहासिक बनाने अपील किया जा रहा है। गांव गांव में युवा महिलाओ, जनप्रतिनधियो वरिष्ठ नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रक्षा सूत्र मास्क वितरण वीडियो फोटो ग्राफ्स को व्हाट्सएप ग्रुप 9479193299 फेसबुक व ट्विटर @raigarhpolice में शेयर करने आव्हान की जा रही है।


