विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार ने माँ बंजारी धाम में रायगढ़ पुलिस मुहिम रक्षासूत्र मास्क उपहार भेंट किए

थाना पूंजीपथरा के माँ बंजारी धाम में विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार द्वारा जनसहयोग से रायगढ़ पुलिस की मुहिम के तहत रक्षासूत्र मास्क उपहार भेंट किए


@ कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु एक रक्षासूत्र मास्क वितरण अभियान सराहनीय पहल – चक्रधर सिंह
तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल3.8.2020
केलो नदी से लगा बनांचल तराईमाल सर्वशक्ति पीठ माँ बंजारी धाम में लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार द्वारा माँ बंजारी देवी से प्रार्थना कर क्षेत्र की जनता हेतु सुख शांति समृद्धि निरोगमय एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु आशीर्वचन लिए।जनसहयोग से रायगढ़ पुलिस मुहिम रक्षासूत्र मास्क अभियान के तहत मास्क उपहार भेंट किये।लोगों में भारी उत्साह के साथ पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। लैलूंगा विधायक ने सभी को रक्षा बंधन पर्व की बधाई देते कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस की मुहिम एक रक्षासूत्र मास्क वितरण अभियान को अनुकरणीय पहल बताए सभी को शासन के दिशा निर्देशो को पालन करने आव्हान की गई।
थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि पूंजीपथरा थाना अंतर्गत सभी ग्रामों में सभी हर घर हर जन को मास्क का उपहार दिया गया।रक्षा बंधन पर्व में भाई ,बहन ,परिवार,दोस्तो को उपहार में मास्क देकर सुरक्षा कवच बढ़ाने
कोविद संक्रमण से सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस की मास्क वितरण के बृहद अभियान को ऐतिहासिक बनाया गया।



