रायगढ़
आज राखी के दिन रायगढ़ में बरसा कोरोना का कहर.. शहर में 11 नये मामलें सहित आज जिले में कुल 15 नये पॉजिटिव…

रायगढ़ – कोरोना को लेकर एक बार फिर से बड़ी खबर मिल रही हैं जिसके मुताबिक आज शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब दर्जन भर नये कोरोना पॉजिटिव सहित जिले में कुल 15 नये पॉजिटिव मरीज मिलने जानकारी सामने आई हैं। बता दें कि कल 2 अगस्त को भी शहर में करीबन दर्जन भर नये मामलें सामने आए थे।
आज मिले नये मामलें में सबसे अधिक 4 बोईरदादर से व 1-1 नये मामलें क्रमशः विनोबानगर , इतवारी बाजार, उर्दना पुलिस लाईन, भगवानपुर, बैकुंठपुर, गोरखा व धांगरडीपा से है दो दिन में 32 नये मामलें आने से एक बार फिर से शहरवासी खौफ़जदा हो गए हैं।


