पत्रकारिता में झषांक नायक ने बढ़ाया अघरिया समाज का मान

पत्रकारिता में झषांक नायक ने बढ़ाया अघरिया समाज का मान
*विस्तार न्यूज़ में निभा रहे रिपोर्टर की भूमिका.*
तमनार @संदेशा 24
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत माधोपाली गांव के *झषांक नायक* आज पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज सहित अपने जिले का नाम रौशन कर रहे है। शुरू से सामाजिक कार्यों में हाथ बटाने वाले झषांक के मन में हमेशा समाज के लिए कुछ करने का जूनून भरा हुआ है।
माधोपाली निवासी श्रीमान लम्बोदर नायक और श्रीमती संतोषी नायक के पुत्र झषांक नायक की स्कूली शिक्षा कुटेला स्कूल हिंदी मीडियम में हुई है। 12 वीं पास करने के बाद झषांक ने पत्रकारिता में अपना करियर चुना.. अपने चाचा गजानंद नायक (प्रोफेसर ) और बड़े पापा धनपत नायक ( व्याख्याता हिंदी ) के मार्गदर्शन में पत्रकारिता की पढ़ाई करने के लिए रायपुर गए। अग्रसेन महाविद्यालय में बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एन्ड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इस दौरान पढ़ाई के साथ साथ अलग अलग मीडिया संस्थाओं में काम किया। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में मीडिया डिपार्टमेंट में भी काम किया। इसके साथ छत्तीसगढ़ कॉलेज से बेचलर ऑफ़ लॉ की डिग्री भी ली। साल 2015 से 2023 तक राजधानी रायपुर में रहकर पत्रकारिता और लॉ की पढ़ाई करने के साथ ही न्यूज़ चैनलो में काम भी किया।
2024 मार्च में झषांक नायक कों विस्तार न्यूज़ में महासमुंद जिले का संवाददाता नियुक्त किया गया। वर्तमान में झषांक नायक महासमुंद जिले में विस्तार न्यूज़ में बतौर संवाददाता काम कर रहे हैं। विस्तार न्यूज़ के माध्यम से आज महासमुंद जिले की हर छोटी बड़ी खबरों कों प्राथमिकता से दिखा रहे हैं। ..झषांक नायक बताते हैं की 2015 में जब पत्रकारिता करने राजधानी गया तब एक संकल्प था की टीवी में आना हैं, आम लोगों की आवाज़ बननी हैं, बस इसी संकल्प के साथ काम करता रहा और आज माता- पिता और सामाजिक जनो के आशीर्वाद से टीवी में आकर लोगों की समस्याओं कों बताता हूं। गलत होने पर सिस्टम कों आइना दिखाता हूं। झषांक बताते है कि पत्रकारिता कोई नौकरी नहीं बल्कि रोज एक नई चुनौती है.. पत्रकारिता समाज का आयना होता हैं.. निष्पक्ष पत्रकारिता करना ही एक पत्रकार का मुख्य उदेश्य होना चाहिए। पत्रकारिता के दौरान कई सारी चुनौतीयों से गुजरना भी पड़ता हैं.. आपने कहा कि विस्तार न्यूज़ के संपादक एवं देश के विख्यात पत्रकार ज्ञानेंद्र तिवारी जी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिल रहा हैं यह मेरा सौभाग्य हैं।
झषांक नायक को अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय द्वारिका पटेल और प्रेमशिला नायक कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी सचिव भोजराम पटेल विजय पटेल डभरा महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक युवा संयोजक विजय विकी पटेल देवेंद्र पटेल सरायपाली के साथ ही साथ समस्त पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं अपने क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी गई है।



