मुख्यमंत्री कन्या विवाह माँ बंजारी धाम में 59 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे ?शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ लें -राधेश्याम राठिया सांसद

मुख्यमंत्री कन्या विवाह माँ बंजारी धाम में 59 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
?शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ लें -राधेश्याम राठिया सांसद
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 22 .3.2025
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रशासन के सहयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग घरघोड़ा,तमनार के तत्वाधान में माँ बंजारी धाम प्रांगण तराईमाल में 22 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न समाज के 59 जोड़ों ने शादी कर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया,सामूहिक विवाह कार्यक्रम पूरे रीति अनुसार बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान,डीडीसी रमेश बेहरा,बंशी चौधरी,मुरलीधर राठिया अन्य जनप्रतिनिधियों एवं तमनार तहसीलदार विकास जिंदल, तहसीलदार मनोज गुप्ता,जनपद सीईओ,महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए।

बारातियो का तिलक रोली आरती उतारकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सांसद राठिया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुचे सभी वर वधु को शुभकामनाएं देते कहाकि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत विवाह होना आप सभी सौभाग्यशाली है माँ बंजारी धाम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह संपन्न हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेंने प्रोत्साहित किया।वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराकर शासन के योजना के तहत 35 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि,और 8 हजार रुपए वैवाहिक खर्च और 7 हजार रुपए का वर-वधू का उपहार देते हुए आशीर्वाद दिया गया ।

कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया,भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान,सतीश बेहरा महामंत्री भा.ज.पा.विनायक पटनायक युवा मोर्चा अध्यक्ष,डीडीसी रमेश बेहरा,बंशी चौधरी,मुरलीधर राठिया जनपद अध्यक्ष सहनु राम पैकरा,अध्यक्ष जागेश सिंह सिदार,संजय अग्रवाल,गायत्री बेहरा,जतिन कुमार साव पूर्व मंडल अध्यक्ष,स्वरूप पटनायक मंडल अध्यक्ष,सरोज बेहरा, घनश्याम मालाकार,गीतांजली सुकदेव पटनायक,सहोद्रा दिलेश्वर सिदार,बालमती किसान, ओमप्रकाश बेहरा, कन्हाई राम पटेल, कमला सुभाष अग्रवाल, प्रेमकुमारी पुरुषोत्तम राठिया अनंतराम भगत सरपंच तराईमाल,मंदिर समिति पुजारी सुधांशु महाराज, तरुनीसेन,पंचराम,श्याम,पितरु,दुलेन्द्र,पद्मलोचन एवं अन्य जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।


