नागरामुड़ा तमनार के ग्रामीणों द्वारा हुंकराडीपा में चक्का जाम

नागरामुड़ा तमनार के ग्रामीणों द्वारा हुंकराडीपा में चक्का जाम
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य नागरामुड़ा तमनार के ग्रामीणों द्वारा हुंकराडीपा चौक में 27 मई को 9 सूत्रीय जन समस्याओं को लेकर चक्का जाम किया गया।
चक्का जाम से सड़क के दोनों ओर सैकड़ो भारी वाहनों की लम्बी कतार लग गई। ग्रामीणों को तहसीलदार द्वारा रायगढ़ कलेक्टर महोदय के साथ बैठकर सकारात्मक पहल करने आग्रह की गई। कन्हाई पटेल ने बताया कि तहसीलदार विकास जिंदल थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर और ग्रामीणों के साथ चर्चा परिचर्चा के बाद चक्का जाम समापन किया गया है कलेक्टर महोदय से प्रतिनिधि मंडल के साथ जन समस्याओं को रखी जायेगी। हमारी मांगे पूरी नही होने पर पुनः अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
नागरामुडा एवं तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार के 9 सूत्रीय जन समस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी में नागरामुडा एवं मुडागाँव पंचायत के बिना ग्राम सभा के सहमति के जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, जंगल को बचाने वाले ग्रामीणों पर केश को तत्काल निरस्त किया जाए, एनजीटी के आदेशो का पालन कराया जाय।प्रभावित ग्रामों के प्रत्येक परिवारों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ,,कोयला खनन की लीज अवधि समाप्त हो गई थी ग्राम सभा की सहमति लेते हुए मुआवजा का लाभ दिया जावे। भू-अर्जन परिवारों को बेरोजगारी भत्ता देते रोजगार प्रदान, पावर प्लॉट एवं कोयला खदान में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थाई रोजगार प्रदान, फ्लाईएश की वजह से पर्यावरण प्रदूषण पर रोक, प्रधान मंत्री आवास योजना में स्वीकृत परिवारों को निर्माण कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी घरघोडा के द्वारा रोक लगा दिया गया है उसे तत्काल निरस्त किया जाय।



