संकुल केंद्र औराईमुड़ा तमनार में धुमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

संकुल केंद्र औराईमुड़ा तमनार में धुमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
तमनार @संदेशा 24
विकास खण्ड तमनार के दुरस्त प्रकृति की गोद में स्थित संकुल औराईमुड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी शाला में आज दिनांक 16/06/2025 को शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव का धुमधाम से आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच,पंच, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने वक्तव्य द्वारा छात्रों को प्रतिदिन शाला में उपस्थित होने और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
ग्राम पंचायत बनाई के सरपंच, पंच, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा पुरे गांव में भ्रमण करते हुए छात्रों और पालकों को शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रेरित किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान छात्रों को मध्याह्न भोजन के साथ साथ मिष्ठान,फल, आइसक्रीम आदि को वितरण किया गया।



