WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

तमनार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता @ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए करते रहेंगे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

तमनार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता @ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए करते रहेंगे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

*1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का किया शिलान्यास*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*पशुपालकों को किया सम्मानित, तेन्दुपत्ता संग्राहकों को वितरित किया चरण पादुका*

रायगढ @ संदेशा 24

/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य अतिथ्य में तमनार में आज पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वे जब तक राजनीति में रहेंगे, वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ 37 हजार रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उन्होंने पशुपालकों को सम्मानित करने के साथ ही तेन्दुपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित किए।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के दूध उत्पादक पशुपालक सम्मिलित हुए हैं। वे बहुत अच्छे तरीके से गौ पालन कर रहे है, उनको बहुत-बहुत बधाई। गौ पालकों को किसी भी प्रकार की जरुरत होगी, हमारी सरकार गौ पालकों के साथ खड़ी है। हमारे पशुपालक अच्छी ब्रीड के पशुधन का पालन कर एक अच्छा संदेश दे रहे है कि किस प्रकार पशुधन से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहक के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि कर 4 हजार से 5 हजार 500 किया गया। वही तेंदूपत्ता संग्राहक दीदी-बहनों के लिए चरण पादुका योजना की शुरुआत भी की है। सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान का बकाया बोनस वितरण करने के साथ ही धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपए कर, प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई। पीएम आवास एक महत्वपूर्ण योजना है, हमारी सरकार ने 18 लाख गरीबों के रुके हुए पीएम आवास को स्वीकृति देकर मकान निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।

आज प्रत्येक गांव में पीएम आवास के कार्य हो रहे है। वही लगातार पीएम आवास के बजट में वृद्धि हो रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग पीएम आवास से लाभान्वित हो रहे हैै। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि तमनार ब्लाक में लगभग 8 हजार 400 आवास स्वीकृत हुए है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कर भगवान श्री राम को विराजमान करवाया गया। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने पहले ही बजट में श्री राम लाल दर्शन योजना की शुरुआत कर योजना के तहत श्रद्धालु को भगवान के दर्शन करवाने का कार्य किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा, ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज सारंगढ़ की महिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि से भगवान श्री राम की मंदिर बना चुकी है। उन्होंने महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना की बचत राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के लिए प्रेरित किया, ताकि बच्चियों के भविष्य के लिए एक सुरक्षित राशि जमा हो सके, जो उनके शिक्षा एवं शादी में काम आ सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मांग रखे गए है। जिन्हे जल्द ही स्वीकृति प्रदान कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे कार्यों से राजनीतिक लाभ अधिक होता है लेकिन राजनीतिक लाभ से उठकर बड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा।
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने मां बहनों की चरण पादुका योजना को बंद कर दी थी, लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने हमारी माता बहनों के सम्मान मेें चरण पादुका योजना पुन: प्रारंभ कर समर्पित किया है। वहीं पशुधन विकास को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके तहत आज पशुधन मेला लगाया गया ताकि पशुपालकों को उन्नत किस्म के पशुओं की जानकारी हो और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीति राठिया, श्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जनपद अध्यक्ष श्री जागेश सिदार, जनपद उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा, डीडीसी श्री रमेश बेहरा, श्री बंशीधर चौधरी एवं श्री सतीश बेहरा, बीडीसी श्रीमती गीताजंली, नगर पंचायत अध्यक्ष लैंलूगा श्री कपिल सिंघानियां, श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, गीताजंली पाटनायक, सरपंच तमनार गुलापी सिदार, स्वरूप पटनायक, सरोज बेहरा, विनायक पटनायक, यादलाल नायर, गिरजा शंकर पटेल, जतिन साव, कैलाश पटनायक, गोकुल पटनायक, अरूणराम, मुकुन्द मुरारी पटनायक, श्री गिरिजा शंकर पटेल, श्री श्याम राठिया, रामचरण कुंभकार, जागेश्वर बेहरा, कुंजबिहारी सिदार, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री अरविंद पीएम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*एक करोड से अधिक के विकास कार्यो का किया शिलान्यास*
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तमनार में 01 करोड 37 हजार के विकास कार्यो का शिलान्यास किया। जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में 30 लाख 52 हजार रूपए की लागत से चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 03 एवं 05 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत तमनार में सामुदायिक भवन, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उरबा में सामुदायिक भवन, 12 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत महलोई में नवीन ग्राम पंचायत भवन, प्री.मै.बालक छात्रावास हमीरपुर में 11 लाख 39 हजार रूपए की लागत से अहाता निर्माण एवं 8 लाख रूपए की लागत से अधीक्षक आवास निर्माण, 8 लाख रूपए की लागत से आदिवासी कन्या आश्रम सराईपाली में अधीक्षक आवास, 6 लाख 23 हजार रूपए की लागत से प्री.मै.बालक छात्रावास में तमनार में किचन शेड निर्माण एवं 6 लाख 23 हजार रूपए की लागत से प्री. मै.बालक छात्रावास धौराभांठा मे किचन शेड निर्माण का शिलान्यास किया।

*पशुपालक हुए सम्मानितए लगाया गया पशु स्वास्थ्य शिविर*
पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने पशुपालकों को सम्मानित किया। इस दौरान दुधारू गाय वर्ग में ग्राम झरना के पशुपालक मकरध्वज, ग्राम देवगांव के रोहित एवं तमनार के गोरेलाल साहू को सम्मानित किया। इसी प्रकार संकर बछिया वर्ग में सरसमाल के पशुपालक शंभू लाल, ग्राम गोढ़ी के पदमसिंह सिदार एवं तमनार के केशर को स्वस्थ बछड़ा एवं बछिया वर्ग में समकेरा के मिलन, ग्राम महलोई के पद्मलोचन राठिया एवं समकेरा के दीनबंधु को। बैल जोड़ी एवं भैंसा वर्ग में महलोई के विद्याधर भगत एवं शनिराम को। मुर्गींपालन एवं बतख वर्ग में सामारूमा के मधुसुदन उत्तरेगांव के प्रहलाद सिदार एवं तमनार के राजकुमार मांझी को। इसी प्रकार बकरा बकरी एवं भेड़ में उत्तरेगांव के राहुल देव, मिलूपारा के मुरली चौधरी एवं लालपुर के डमरूधर को क्रमश: सम्मानित हुए। इस दौरान श्री ओ.पी.चौधरी ने विभागीय पशु प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी में पशुधन, बछड़ा, कुटकुट के किस्म एवं गुणवत्ता की जानकारी ली साथ ही पशुपालकों का उत्साहवर्धन किया।

*विभिन्न योजनाओं हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों लाभान्वित किया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहक श्री कीर्तिलाल राठिया, श्रीधर राठिया एवं श्री भुवनेश्वर पटेल को डमी चेक वितरण किया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही बोधीराम, सरस्वती, ममता, लक्ष्मीनदास एवं सुशीला को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपी। वहीं कान्ता साहू, तीजमती राठिया, चन्द्रकला राठिया, सोनकुंवर राठिया, पुतलीबाई, अम्बिका साहू, बाल कुमारी, राजकुमारी, बुधवारो, महेश्वरी एवं गुरूवारी को चरण पादुका प्रदान किया गया।
*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया वृक्षारोपण*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज तमनार के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत जामुन पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ... सुशासन तिहार 2026:सुशासन तिहार 2026: 4 मई से 10 जून तक जिले मे... जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर रायगढ़ जिले में मलेरिया के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना की त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार प... ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस क...