रायगढ़
कलेक्टोरेट कार्यालय के साफ-सफाई हेतु 25 जुलाई तक मंगाए गए निविदा
कलेक्टोरेट कार्यालय के साफ-सफाई हेतु 25 जुलाई तक मंगाए गए निविदा
रायगढ @संदेशा 24
कलेक्टोरेट कार्यालय के संयुक्त भवन के सभी कक्षों, सृजन सभाकक्ष एवं कार्यालय में स्थित सभी शौचालयों एवं कार्यालय परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई/ रख-रखाव हेतु योग्य अनुभवी व्यक्ति से वार्षिक ठेका पर कार्य करने हेतु अनुबंध/शर्तो के अधीन दो वर्ष अर्थात दिनांक 01 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2026 एवं 01 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक के लिए दिया जाना है, जिसके लिए बंद निविदा 25 जुलाई 2025 अपरान्ह 3 बजे तक निविदा मंगाए गए है। निविदा प्रपत्र शुल्क राशि जिला नाजिर कक्ष क्रमांक 47 में जमा कर रसीद प्राप्त कर कर सकते है। निविदा उसी दिन संध्या 5 बजे अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 4 में समिति के समक्ष खोली जाएगी।


