तमनार में 35 पशुपालक हितग्राहियों को पोषण आहार वितरण

तमनार में 35 पशुपालक हितग्राहियों को पोषण आहार वितरण
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 28.6.2025पशुधन विकास विभाग विकास खंड तमनार द्वारा उन्नत मादा वत्स पालन योजना अंतर्गत 35 हितग्राहियों को दिनाँक 28/6/2025 को पशु चिकित्सालय परिसर तमनार में गर्माधान से उत्पन्न बछिया के पालन पोषण के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त पोषण आहर का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं, कृतिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं तकनीकि जानकारी पशु पालकों को दिया गया।
सभापति गीतांजली पटनायक ने सभी हितग्राही पशुपालकों को छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा बछिया के पालन पोषण के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त पोषण आहार वितरण सराहनीय पहल है। डॉ जेएल कुशवाहा ने बताया कि पशु पोषण आहार वितरण का मतलब है पशुओं को उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार आहार उपलब्ध कराना। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि पशुओं को उनकी शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज मिलें। उक्त कार्यक्रम में सभापति गीतांजती पटनायक, दमयंती गजरे , संतोष गुप्ता,सहोद्रा एवं डॉ जेएल कुशवाहा,बीपी सिदार सहित विभागीय कर्मचारी, अधिकारियों की उपस्थिति रही।


