WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

पिछली गर्मियों के तीन हजार का बिजली बिल इन गर्मियों में चला गया शून्य से नीचे

पिछली गर्मियों के तीन हजार का बिजली बिल इन गर्मियों में चला गया शून्य से नीचे*पीएम सूर्यघर योजना से जिनके घर हो रहे रोशन उन्होंने कहा- किफायती बिजली का कारगर उपायरायगढ़ @संदेशा 24आमतौर पर गर्मियों में बिजली के बिल लोगों के लिए परेशानी का सबब होते हैं। लगातार कूलर पंखे एसी चलने से बिल कई गुना तक बढ़ जाते हैं और लोगों पर आर्थिक भार पड़ता है। पीएम सूर्यघर योजना ने इन भारी भरकम बिलों से राहत का रास्ता खोला है। घर पर रूफटॉप सोलर पैनल सेे उपभोक्ता अब ऊर्जा प्रदाता बन रहे हैं। यही नहीं गर्मियों में आने वाले हजारों के बिजली बिल अब घटकर शून्य से नीचे चले गए हैं। यह उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की बात साबित हो रही है।
रायगढ़ के कोड़ातराई में सतीश कुमार चौधरी ने अपने घर पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवा रखा है। इसमें उन्हें 78 हजार रुपए सब्सिडी मिली थी। सतीश बताते हैं कि पहले गर्मियों के मौसम में उनका बिजली बिल 2.5 से 3 हजार तक आता था। उन्होंने बताया कि बिजली बिल में राहत की उम्मीद से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाया। जिसका फायदा उन्हें तुरंत दिखना शुरू हो गया। पिछले साल 2024 में जो बिजली बिल अप्रैल माह में 2430 और मई में 3220 रूपये आया था। वो इस साल 2025 के अप्रैल और मई में घटकर शून्य से नीचे चला गया। इस अप्रैल में बिल माइनस 921 (- 921) और मई में माइनस 1077 (- 1077) आया। इस बिल का मतलब था कि घर पर लगे सोलर पैनल से इतनी बिजली बनी कि घर की आवश्यकता भी पूरी हुई और अतिरिक्त बिजली विद्युत विभाग को देकर उतना पैसा बिल से माइनस हो गया। जिसका उपयोग आगे फिर अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे। सतीश चौधरी ने कहा कि किफायती बिजली पाने का यह कारगर उपाय है। उन्होंने दूसरों से भी योजना लाभ लेने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ऊर्जाक्रांति के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है। यह उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रदाता बनने का अवसर देती है। जिसमें अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर भारी भरकम बिजली बिल से छुटकारा पाया जा सकता है। यह हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों से सब्सिडी मिलने के कारण अब सोलर पैनल लगवाना काफी आसान और किफायती हो गया है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ... सुशासन तिहार 2026:सुशासन तिहार 2026: 4 मई से 10 जून तक जिले मे... जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर रायगढ़ जिले में मलेरिया के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना की त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार प... ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस क... वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति... स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औच... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भव...