विद्युत सुरक्षा सप्ताह जेपीएल तमनार में कर्मचारी हुए सम्मानित

विद्युत सुरक्षा सप्ताह जेपीएल तमनार में कर्मचारी हुए सम्मानित
तमनार @संदेशा 24
जेपीएल तमनार में इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत विद्युत सुरक्षा सप्ताह में इस वर्ष का थीम “सुरक्षित ऊर्जा, सुरक्षित राष्ट्र” और “विद्युत सुरक्षा, गैर-समझौता” के तहत विद्युत सुरक्षा संबंधी क्विज प्रतियोगिता,सामान्य सावधानियों के बारे में जेपीएल के अधिकारी कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को जागरूक करते शून्य दुर्घटना लक्ष्य पाने विभिन्न प्रतियोगिता की जा रही है।

1 जुलाई को विद्युत क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कर्मचारी राकेश कश्यप,दुलेन्द्र पटेल,धनराज सिदार,सेतकुमार,पवन,सुमंत,सोनू बेहरा,गुलाब पटेल,सुशील अन्य को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

जेपीएल के चिकिस्को द्वारा विद्युत करेंट से प्रभावित व्यक्ति को सबसे पहले, बिजली के स्रोत को बंद करें या घायल व्यक्ति को बिजली के संपर्क से दूर ले जाएं,यदि व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है, तो उसे सीपीआर देंना चाहिए।
इस अवसर पर इलेक्ट्रिकल विभाग से अमनजोत कोर,सेफ्टी विभाग सुरेंद्र पाढ़ी,राजेन्द्र कुमार,कृष्णा चन्द्र,चंदेल,प्रतिमा पटेल,सतवीर सिंह टीम अन्य कर्मचारी एवं सेफ्टी व इलेक्ट्रिकल ठेका कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



