WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में “आरम्भ 2025” से नवप्रवेशी छात्रों की उच्च शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ — नवागंतुकों के लिए प्रेरणादायक स्वागत कार्यक्रम

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में “आरम्भ 2025” से नवप्रवेशी छात्रों की उच्च शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ — नवागंतुकों के लिए प्रेरणादायक स्वागत कार्यक्रम

“आप सभी छात्र भविष्य के निर्माता हैं — तकनीक के, समाज के, देश के और अपने स्वयं के जीवन के। स्वयं पर विश्वास रखें, सीखने के लिए तत्पर रहें और हर अवसर का पूर्ण उपयोग करें। यही आरम्भ, आपकी सफलता की नींव बनेगा।”
— डॉ आर. डी. पाटीदार , कुलपति, ओपीजेयू

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

रायगढ़ @संदेशा 24
ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एवं स्कूल ऑफ़ साइंस के नव प्रवेशित प्रथम वर्ष (बी.टेक., बी.एससी., बीबीए, बीकॉम, बीए, एमबीए, एम.एससी. एवं डिप्लोमा) के सभी छात्रों के लिए 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक चलने वाले दो सप्ताह के इंडक्शन प्रोग्राम (अभिमुखीकरण कार्यक्रम) का शुभारम्भ 15 जुलाई को हुआ।

विश्वविद्यालय के पूंजीपथरा परिसर में 15 जुलाई को आयोजित प्रेरणात्मक उद्घाटन कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रबंधन संकाय के नवप्रवेशी छात्रों का मार्गदर्शन करना एवं उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एल. आर. भंडारकर (प्रमुख – प्रथम वर्ष, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) एवं सह-संयोजक डॉ. विकास कुमार ने प्रेरण कार्यक्रम के उद्देश्यों और महत्व को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने अपने सम्बोधन में सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि, “आज से आपकी एक नई और महत्वपूर्ण यात्रा आरंभ हो रही है। यह सिर्फ एक विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं, बल्कि आपके आत्म-विकास, कौशल निर्माण और नेतृत्व की दिशा में पहला कदम है। ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय में हम आपको सिर्फ तकनीकी विशेषज्ञ नहीं, बल्कि जिम्मेदार, नैतिक और दूरदर्शी नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपके भीतर असीम संभावनाएं हैं — इस विश्वविद्यालय का प्रत्येक क्षण, प्रत्येक अवसर उन्हीं संभावनाओं को पहचानने और निखारने का मंच है। कठिनाइयों से डरें नहीं; वे ही आपको मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगी।”

इस अवसर पर उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। एसएसडी-जेएसपी रायगढ़ के संयंत्र प्रमुख श्री सुभाष जैन और एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्री संजय मलानी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

श्री सुभाष जैन ने कहा कि वर्तमान उद्योग क्षेत्र में नवाचार, लचीलापन और निरंतर सीखने की क्षमता वाले पेशेवरों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि तेजी से बदलती तकनीकी और वैश्विक परिस्थितियों के बीच इन गुणों का विकास करना ही सफलता की कुंजी है।

श्री संजय मलानी ने कहा, “यह वह समय है जब आप अपनी दिशा तय कर रहे हैं, इसलिए इस समय में सही मानसिकता और दृढ़ता विकसित करना आवश्यक है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जेएसडब्ल्यू झारसुगुड़ा के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) श्री जे.पी. सिंह तथा जेपीएल तमनार के उपाध्यक्ष (सीएचपी) श्री नंदकिशोर सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।

श्री जे.पी. सिंह ने कहा कि केवल ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे व्यवहारिक रूप में लागू करना और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को निरंतर विकसित करना भी अनिवार्य है।

श्री नंदकिशोर सिंह ने कहा, “ज्ञान के प्रति गंभीरता, समस्याओं को अलग नजरिए से देखने का साहस और पहल करने का जज्बा ही आपको बाकी से अलग करेगा और आपकी सफलता सुनिश्चित करेगा।”

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनुराग विजयवर्गीय ने भी नवप्रवेशी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उद्घाटन सत्र का सफल समापन डॉ. स्वाति वर्मा एवं प्रो. भूपेन्द्र त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दो सप्ताह के इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण, टीम बिल्डिंग, संवाद कौशल, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। इन अनुभवों से छात्रों का नेतृत्व, सहयोग, समय प्रबंधन और सामाजिक कौशल भी विकसित होगा।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ... सुशासन तिहार 2026:सुशासन तिहार 2026: 4 मई से 10 जून तक जिले मे... जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर रायगढ़ जिले में मलेरिया के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना की त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार प... ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस क... वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति... स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औच... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भव...