रायगढ़
शहर की सुरक्षा के लिए आगे आए युवा पत्रकार, संस्थान में लगाये सीसीटीवी कैमरे की बताए उपयोगिता..

शहर की सुरक्षा के लिए आगे आए युवा पत्रकार, संस्थान में लगाये सीसीटीवी कैमरे की बताए उपयोगितारायगढ़ @संदेशा 24रामनिवास टॉकीज रोड पर स्थित अग्रवाल ट्रांसपोर्ट पैकर्स एंड मूवर्स तथा स्पीड न्यूज के संचालक एवं युवा पत्रकार श्री दिपेश अग्रवाल ने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों में कैमरे अवश्य लगवाएं और कम से कम एक या दो कैमरे ऐसे हों जो संस्थान के बाहर रोड को भी कवर करें। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है, जहां उन्होंने अपने ऑफिस, निवास और रोड को फोकस करते हुए दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

