
माँ बंजारी धाम मे एसडीएम रमेश कुमार मोर जी का ससम्मान
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 5.8.2025
सर्वशक्तिपीठ श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में वर्ष 2024 से माँ बंजारी धाम समिति में एसडीएम रमेश कुमार मोर जी सचिव के रूप माँ बंजारी गार्डन सौंदर्यीकरण, जलाशय बाउंड्री,कार्यालय श्री हनुमान मंदिर सामने पक्का शेड निर्माण एवं 12 सामुदायिक भवन नवनिर्माण भूमिपूजन,मुख्यमंत्री जी द्वारा महान विभूतियों का प्रतिमा अनावरण एवं इतिहास दर्शन पुस्तक विमोचन, सुव्यवस्थित पूजन दर्शन,भोजन महाभण्डारा अन्य में सराहनीय योगदान हेतु माँ बंजारी धाम समिति द्वारा एसडीएम श्री रमेश कुमार मोर जी को माता की चुनरी, श्रीफल साल भेंटकर सम्मानित किया गया।

माँ बंजारी धाम सेवा समिति द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो हेतु कोटि कोटि आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ससम्मान विदाई समारोह में रंगबल्लभ मालाकार,तरुणीसेन मालाकार,सरपंच अनन्त राम भगत,श्याम मालाकार,पितरु पटेल,चिरकुट मालाकार,,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,दुलेंद्र पटेल,पद्मलोचन प्रधान,मनोज दास,टिकेंद्र पटेल अन्य कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।


