शासकीय महाविद्यालय तमनार के रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा रैली नुक्कड नाटक

शासकीय महाविद्यालय तमनार के रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा रैली नुक्कड नाटक
तमनार @संदेशा 24
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शासकीय महाविद्यालय तमनार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा बरभांटा चौक से तमनार स्टैंड तक रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने स्लोगन,पोस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशेषताओं को उजागर किया।

स्वयंसेवकों द्वारा तहसील कार्यालय के नजदीक एवं तमनार बस स्टैंड पर नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गई। नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ राज्य निर्माण के पूर्व एवं बाद के अंतर को रेखांकित करते हुए पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया ।

छत्तीसगढ़ राज्य के हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। तत्पश्चात मुस्कान एवं साथी द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते सुआ नृत्य एवं निर्मल एवं समूह द्वारा रउत नाचा प्रस्तुत किया गया।इन लोकनृत्य के माध्यम से स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ निवासियों को अपनी कला संस्कृति की धरोहर को सहेजने एवं उससे जुड़े रहने की अपील की।

ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की।




