माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र दीप प्रज्वलन प्रारम्भ

माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र दीप प्रज्वलन प्रारम्भ
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में 22 सितंबर सोमवार को मॉ बंजारी मन्दिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर के दिशा निर्देश में एसडीएम,तहसीलदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,समिति सदस्यगणों, यज्ञाचार्य,पंडित यजमान सैकड़ो श्रद्धालु भक्तगणो की उपस्थिति में शारदीय नवरात्र पर्व 70 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया।
… शारदीय नवरात्र पर्व मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री,श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन प्रारम्भ में विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,मानस वक्ता गोकुलानन्द पटनायक माँ बंजारी मन्दिर समिति सदस्य पंचराम मालाकार, घनश्याम मालाकार सहित मन्दिर समिति सदस्य कार्यकर्ता औद्योगिक प्रबंधन प्रतिनिधि सेवक सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलन प्रारम्भ किया गया।

माँ बंजारी धाम में सभी भक्तजनो के लिए पूजा अर्चना ,हर दिन भोजन भंडारा प्रसाद, पानी पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। बता दें कि मनोकामना ज्योति कलश में विष्णुदेव साय,ओपी चौधरी,राधेश्याम राठिया सांसद,देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद,भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री,विधायक विद्यावती सिदार,पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,एसपी दिव्यांग पटेल,टीआई सहित रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़,ओडिसा,म प्र,बिहार प्रान्त,विदेश,भारतवर्ष के हजारो श्रद्धालु भक्तगण द्वारा तेल व घृत मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।
माँ बंजारी धाम परिसर में भारत मानचित्रयुक्त जलाशय में हजारो रंगीन मछलिया, दीप गृह,अखण्ड यज्ञ शाला,श्री हनुमान मंदिर,श्री शिव मंदिर,श्री लक्ष्मीनारायण,श्री राधाकृष्ण,श्री रामदरबार एवं सर्व देवी देवताओं के दर्शन,मीना बाजार,बाल उद्यान,केलो नदी से लगा हुआ वनांचल प्राकृतिक मनोरम दृश्य का हजारो पर्यटक श्रद्धालुभक्तगण आनन्द उठाते है।


