मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मां बंजारी धाम में किया पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मां बंजारी धाम में किया पूजा अर्चना
तमनार @संदेशा 24
दुलेन्द्र पटेल रायगढ़ जिले के प्रसिद्व सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने 28 सितम्बर रविवार शरदीय नवरात्र में पूजा अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

ग्राम तराईमाल में स्थित मां बंजारी धाम में पूजा-अर्चना किया व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बता दें कि माँ बंजारी धाम के 3 दीप गृह में श्रद्धा आस्था के मनोकामना के हजारो तेल व घृत मनोकामना ज्योति कलश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी,सांसद राधेश्याम राठिया,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्य मंत्रियों जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिक8 सहित तमनार तहसील रायगढ़ ज़िला,छत्तीसगढ़,मप्र,बिहार,झारखण्ड,ओडिसा भारतवर्ष एवं विदेशो के विशिष्ट व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारी,औद्योगिक प्रबन्धन ग्रामीणजनों सहित हजारो श्रद्धालुओ द्वारा दीप प्रज्वलित की गई है।
माँ बंजारी समिति अध्यक्ष कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी जी के दिशा निर्देश,एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी,तहसीलदार रिचा सिंह के मार्गदर्शन में भक्तजनो के लिए पूजा अर्चना दर्शन ,प्रसाद, पानी पार्किंग हर दिन भोजन भंडारा की बेहतर व्यवस्था का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है।



