WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

ओपीजेयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH)–2025 (हार्डवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का भव्य शुभारंभ

ओपीजेयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH)–2025 (हार्डवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का भव्य शुभारंभ
(“स्मार्ट इंडिया हैकथॉन–2025 जैसे मंच युवा प्रतिभाओं को नए विचारों, अत्याधुनिक तकनीकों और दूरदर्शी नवाचारों के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल वैज्ञानिक सोच को नई दिशा मिलती है, बल्कि आत्मनिर्भर और नवोन्मेषी भारत के निर्माण की राह भी मजबूत होती है।”- डॉ. आर. डी. पाटीदार, कुलपति, ओपीजेयू)

रायगढ़ /तमनार @ संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH)–2025 (हार्डवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का भव्य उद्घाटन समारोह 8 दिसंबर की सुबह विश्वविद्यालय के पुंजीपथरा स्थित परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. जी. ए. घनश्याम (ज्वाइंट डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़) ने विशिष्ट अतिथियों—डॉ. सी. एस. वर्मा (डेप्युटी डायरेक्टर, AICTE), श्री सौरभ निर्मले (रीजनल कंसल्टेंट-एआईसीटीई एवं शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल), डॉ. आर. डी. पाटीदार (कुलपति, ओपीजेयू), डॉ. अनुराग विजयवर्गीय (कुलसचिव, ओपीजेयू) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ किया।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए हैकथॉन–2025 के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन–2025 जैसे सशक्त मंच युवा प्रतिभाओं को नवीन विचारों, अत्याधुनिक तकनीकों और दूरदर्शी नवाचारों के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने का सत्कार्य अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसे आयोजन न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर, नवोन्मेषी एवं विकसित भारत के निर्माण की राह को भी सुदृढ़ करते हैं।

हैकथॉन–2025 जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ नवाचारों के माध्यम से समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने के साथ-साथ विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। इस अवसर पर डॉ. पाटीदार ने ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय द्वारा अल्प समय में अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी सभी के साथ साझा किया। डॉ. आशीष शर्मा (डीन, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग) ने अपने उद्बोधन में SIH–2025 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

जानकारी साझा करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) भारत का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल है, जो छात्रों को उद्योगों तथा सरकारी संस्थानों द्वारा प्रस्तुत वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु नवीन और उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आगे बताया कि 8 से 12 दिसंबर के दौरान पूरे भारत से चयनित 20 टीमें, 120 प्रतिभागी, और 30 विशेषज्ञ मेंटर्स एक साथ मिलकर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच एवं नवाचार क्षमता का अप्रतिम प्रदर्शन करेंगे। श्री सौरभ निर्मले (रीजनल कंसल्टेंट – एआईसीटीई एवं शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल) ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट, डूज़ एंड डोंट्स तथा अन्य आवश्यक नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। अंत में, उन्होंने सभी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। मुख्य अतिथि डॉ. जी. ए. घनश्याम (ज्वाइंट डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़) ने अपने संबोधन में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को एसआईएच–2025 की मेजबानी के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि जीवन एक लंबी यात्रा है और एसआईएच जैसे अवसर युवाओं को नई दृष्टि व सही दिशा प्रदान करते हैं। प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि “आप समाधान के मूल विचारक हैं और आपने जो मार्ग चुना है, वही आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। सीमाओं से परे सोचें और अपने कर्मों से नेतृत्व करें।” डॉ. घनश्याम ने आगे कहा कि आपके इनोवेटिव आइडिया दुनिया को बदलने की क्षमता रखते हैं, इसलिए समर्पित भाव से अपने कार्य में संलग्न रहें, निरंतर प्रयास करते रहें, सफलता प्राप्त करें और भारत का नाम गौरवान्वित करें। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार और कुलसचिव प्रो. अनुराग विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन–2025 के ग्रैंड फिनाले के भव्य उद्घाटन समारोह में सभी विभागाध्यक्ष, मेंटर्स, फैकल्टी सदस्य और प्रतिभागी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञातव्य है कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH), शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तुत वास्तविक और जटिल समस्याओं को हल करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करती है। इसे विश्व के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन मॉडल के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है। उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए, SIH को 2017 से हर साल दो प्रारूपों—SIH सॉफ़्टवेयर और SIH हार्डवेयर—में आयोजित किया जाता है, ताकि प्रतिभागियों को नवाचार और तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में ... डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की स... चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रव... ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्र... रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बै... घरघोड़ा पुलिस और ग्रामवासियों की साझी पहल पर ग्राम घरघोड़ी बना ... अग्निवीर भर्ती: पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, 30 अप्र... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 8 मई तक आवेदन आमंत्रित मनरेगा कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर सख्त, जिला स्तरीय समिति क... नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर पार्षद उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व ...