नगर पंचायत तमनार के लिए अध्यक्ष अश्वनी पटनायक,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू और 5 सदस्य गठित ,तमनार में गाजे बाजे के साथ भव्य अभिनन्दन

नगर पंचायत तमनार के लिए अध्यक्ष अश्वनी पटनायक,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,सदस्य जगन्नाथ सिदार,गीतांजलि पटनायक,हेम लाल साहू,योगेश गुप्ता,ज्योति पटेल
तमनार में गाजे बाजे के साथ भव्य अभिनन्दन
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल..
रायगढ़ जिला के विकास खण्ड तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत तमनार और बासनपाली को नवगठित कर नगर पंचायत तमनार की समितियों का गठन कर दिया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर समिति का गठन किया गया है।.

नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्ष अश्वनी पटनायक, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,सदस्य जगन्नाथ सिदार,गीतांजलि पटनायक,हेम लाल साहू,योगेश गुप्ता,ज्योति पटेल ।

ग्राम पंचायत तमनार और ग्राम पंचायत बासनपाली को समायोजित कर नगर पंचायत बनाया गया है लंबे समय से नगर पंचायत बनाने की मांग जा रही थी। 16 फरवरी से तमनार नगर पंचायत के अस्तित्व में आया है। बस स्टैंड तमनार में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों का गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ भव्य अभिनन्दन करते रंग गुलाल लगाकर बधाई दी गई।



