WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत

जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत

*अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश, सुनी आमजनों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*राजस्व, पीएम आवास, राशन वितरण, बीमा क्लेम सहित विभिन्न मामलों में प्राप्त हुए आवेदन

रायगढ़ @संदेशा 24

जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम शिवपुरी के ग्रामीणों ने गांव में संचालित एक निजी औद्योगिक इकाई के विरुद्ध पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा गांव के समीप स्थित प्राकृतिक ‘जिंदा नाला’ से बड़ी पंप मोटर के माध्यम से बिना वैध अनुमति के निरंतर पानी का दोहन कर औद्योगिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे नाले का जलस्तर लगातार घट रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह नाला गांव के दैनिक उपयोग का प्रमुख जल स्रोत है। साथ ही कंपनी द्वारा दूषित जल एवं औद्योगिक अपशिष्ट को खुले स्थान पर छोड़े जाने से पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति भी निर्मित हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम दर्रामुड़ा के श्री टोपराम पटेल ने बताया कि उनके पुत्र की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन संबंधित बैंक द्वारा आज दिनांक तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है, जबकि उनके पुत्र की मृत्यु के समय बीमा कवर सक्रिय था। इस पर अपर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलासपुर के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अप्रैल और मई 2024 माह के लिए ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक अंगूठा लिया गया, लेकिन केवल एक माह का ही राशन दिया गया है, जबकि मई माह का राशन आज दिनांक तक वितरित नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मनुवापाली के सरपंच ने नल-जल योजना के अंतर्गत गांव में नियमित जल आपूर्ति की मांग की। ग्राम बिजना के श्री तीरथराम चौधरी ने अपने दिव्यांग पुत्र के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आवेदन दिया। ग्राम पंचायत कुमा के श्री बलवीर यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मनरेगा मजदूरी भुगतान कराने तथा ग्राम झलमला की श्रीमती पंचमी पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

जनदर्शन में राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग सहायता, अतिक्रमण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल... राजस्व पखवाड़ा बना त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, प्रथम चरण म... पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन जनगणना 2027: रायगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना का... ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा... जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनवि... जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...