भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ हेतु जय डनसेना को सह-संयोजक का मिला दायित्व

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ हेतु जय डनसेना को सह-संयोजक मिला दायित्व
रायगढ़ @संदेशा 24
संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। इसी क्रम में जिला रायगढ़ के लिए जय डनसेना को सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं, ताकि पार्टी की योजनाओं और नीतियों को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के सक्रिय कार्यकर्ता जय डनसेना को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
जय डनसेना क्षेत्र में एक कर्मठ, जुझारू और सक्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लगातार काम करते आए हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया जा रहा है कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, श्रमिक और वंचित वर्गों के बीच संगठन को मजबूत करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना है।
जय डनसेना की नियुक्ति से रायगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।


