WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

छाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर समाधान और योजनाओं का मिला सीधा लाभ

छाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर समाधान और योजनाओं का मिला सीधा लाभ

*सैकड़ों आवेदनों का मौके पर निराकरण, ग्रामीणों में दिखा उत्साह*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना, अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील

*केसीसी, आयुष्मान, राशन कार्ड सहित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

*महिला समूहों, किसानों और बच्चों को मिला सीधा लाभ, सामग्री व सहायता राशि वितरित

*अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित, 1 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

रायगढ़ @संदेशा 24

आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धरमजयगढ़ विकासखंड के तहसील मुख्यालय छाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में छाल एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में प्राप्त सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आमजनों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया ने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा अमला आज यहां उपस्थित है, जिससे आमजन अपनी समस्याओं का समाधान कराकर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड निर्माण तथा राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए नए आवेदनों का पंजीयन भी किया गया। हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर के दौरान 20 कृषकों को वन अधिकार फौती, नामांतरण एवं किसान किताब प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। अपेक्स बैंक शाखा धरमजयगढ़ द्वारा किसानों को केसीसी योजना के तहत 5 लाख रुपए से अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत 5 दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 महिलाओं की गोद भराई तथा 9 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्नति एवं ज्योति महिला स्व-सहायता समूह को आजीविका गतिविधियों के लिए 60-60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शिविर में 25 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 14 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 20 से अधिक हितग्राहियों को फलदार पौधे दिए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को वॉकिंग स्टिक तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा आइस बॉक्स एवं मछली जाल वितरित किए गए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शिविर से लाभान्वित हितग्राहियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम रीलो के किसान गणेश राम को केसीसी ऋण प्राप्त हुआ, वहीं ग्राम जोगड़ा के हरनारायण को वन अधिकार फौती, बोकरामुड़ा की सरिता राठिया को राशन कार्ड, छाल की पद्मनी महंत को आयुष्मान कार्ड तथा तीरिथ बाई को आधार कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री प्रवीण भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सरपंच, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल... राजस्व पखवाड़ा बना त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, प्रथम चरण म... पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन जनगणना 2027: रायगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना का... ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा... जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनवि... जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...