ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता” — रायगढ़ पुलिस ने फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट को दबोचा

ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता” — रायगढ़ पुलिस ने फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट को दबोचा
🚨 *गांजा तस्करी केस के सप्लाई चेन से जुड़ा मुख्य आरोपी है सदानंद भाट*
🚨 *उड़ीसा से गांजा खरीदकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई— अंतरजिला नेटवर्क था सक्रिय
🚨 *पहले पकड़े गए दो आरोपी जेल में, पूछताछ में सदानंद और रामकुमार का नाम आया था सामने
🚨 *फरारी के दौरान छिपकर रह रहा था आरोपी— लैलूंगा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, मेमोरेंडम में कबूला जुर्म
🚨 *कार में बनाए गए थे गुप्त चेंबर से तस्करी करते पकड़े गये थे तस्कर, मारुति सुजुकी रिट्ज कार, मोबाइल जब्त— एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस— सप्लाई चेन के हर लिंक पर होगी कार्रवाई
*21 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सदानंद भाट निवासी महेशपुर बागबहरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान को कार में गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सदानंद भाट और रामकुमार को गांजा सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बताया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार आरोपी- सदानंद भाट पिता काशी उम्र 34 वर्ष साकिन महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.
🔹 *क्या था पूरा मामला : गुप्त चेंबर में छिपाकर की जाती थी गांजा तस्करी*
मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर 01 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा और साइबर टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति सुजुकी रिट्ज कार (CG-13-UG-9683) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से कुल 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसमें 19.033 किलो श्रवण निषाद और 10.082 किलो महेन्द्र चौहान के कब्जे से मिला। साथ ही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
🔹 *तस्करी का नेटवर्क : उड़ीसा से खरीद, कमीशन पर सप्लाई*
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रामकुमार कुजूर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी गांजा लाकर उसे छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं फरार आरोपी सदानंद भाट और रामकुमार कुजूर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य कड़ी के रूप में सामने आए, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की व्यवस्था करते थे। फरारी के दौरान सदानंद भाट लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे 19 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।
🔹 *पुलिस की कार्रवाई : गिरफ्तारी, मेमोरेंडम और लगातार दबिश*
पकड़े गए आरोपी सदानंद भाट से पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिक्री हेतु भेजना स्वीकार किया है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष उसका मेमोरेंडम कथन लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में *थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी रामकुमार कुजूर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

👉🏻 *एसएसपी का सख्त संदेश : नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रहेगा*
*“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित नेटवर्क के हर लिंक पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।”*

