तमनार में हिन्दु सनातन संस्कृतिधर्म विश्वशांति श्री विष्णु महायज्ञ सह बटूकों का ब्रतोपनयन संस्कार

तमनार में हिन्दु सनातन संस्कृतिधर्म विश्वशांति श्री विष्णु महायज्ञ सह बटूकों का ब्रतोपनयन संस्कार
तमनार @संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा मण्डल तमनार-लैलूंगा के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण तमनार में हिन्दु सनातन संस्कृतिधर्म अभ्युत्थान, विश्वशांति एवं जनकल्यार्थ तीन दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ सह वैष्णव बैरागी बटूकों का शास्त्रोक्त विधिवत ब्रतोपनयन संस्कार कर संकल्पित व अभिमंत्रित यज्ञोपवीत धारण हेतु विशेष यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है। इस पावन व मंगलमय अलौकीक अक्षय पुण्य वर्धक आध्यात्मिक सत्र के साक्षी बनने व अक्ष्य पुण्य के सहभागीता के निमित्त हजारो लोग शामिल हो रहे है।
19 अप्रेल को कलश यात्रा बेदी निर्माण, बेदी पूजा, देवगनशन (चुलमाटी) हरिद्रालेपन, मण्डपाच्छादन, 20 अप्रेल को आदित्य हृदय स्त्रोत पाठ, मूर्ति स्थापना, पूजा अर्चना, चार कर्म,प्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव का भजन संध्या कार्यक्रम से लोग मंत्रमुग्ध हुए। 21 अप्रेल को आदित्य हृदय स्त्रोत पाठ, विष्णु पूजा अर्चना, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, महाआरती एवं 22 अप्रेल को मूर्ति विषर्जन एवं समापन की जाएगी।

यज्ञचार्य गिरधारी महाराज,ताम्रध्वज महाराज आयोजन समिति संयोजक तुलसी दास बैरागी,खिरोद्रो दास,सभापति विनय दास,सुश्री तिलोत्तमा दास,दिव्यशंकर बैरागी,प्रमोद दास बैरागी अन्य सभी पदाधिकारियों गणमान्य नागरिकों द्वारा सुव्यवस्थित श्री विष्णु महायज्ञ ब्रतोपनयन संस्कार कराया जा रहा है।



