WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण

*प्रथम चरण में 103 पात्र सदस्यों का किया गया चिन्हांकन, विभिन्न श्रेणियों में भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*वित्त मंत्री बोले—जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना ही सुशासन का उद्देश्य

रायगढ़ @संदेशा 24

प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायगढ़ के पंजीकृत सदस्यों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए आवासीय सुविधाओं के विस्तार, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को आवासीय अधिकार एवं मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री द्वारा पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया गया। मौके पर ही समिति के 2400 वर्गफुट श्रेणी में डॉ. धनराज प्रसाद साहू, श्री दुलीचंद देवांगन एवं श्री एस.एच. खोड़यार को, 1800 वर्गफुट श्रेणी में श्री भवानी शंकर पटनायक को,
इसी प्रकार 1500 वर्गफुट श्रेणी में श्री आई.एस. परिहार, श्री केदारनाथ प्रधान एवं श्रीमती बासंती सरकार को, 1200 वर्गफुट श्रेणी में श्री खगेश्वर पटेल एवं श्री मथुरा प्रसाद नामदेव को मांग पत्र जारी किया गया। वहीं 960 वर्गफुट श्रेणी में श्री सूर्यकुमार पांडा, श्री त्रिलोकी नाथ पुजारी, श्रीवत्स पांडा एवं श्री बालकृष्ण डनसेना को पट्टा प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि समिति से संबंधित कुल 103 पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है तथा शेष प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, समिति पदाधिकारी एवं पंजीकृत सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि केलो विहार पट्टा प्रकरण लंबे समय से लंबित और अत्यंत संवेदनशील विषय था। यहां के नागरिकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने युवावस्था में अपने सपनों का घर बनाया, प्लॉट लिया, मकान निर्मित किया, लेकिन वर्षों बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया था।

उन्होंने कहा कि आज जब पात्र हितग्राहियों को पट्टा मिला है, तो यह उनके जीवन के सपनों के साकार होने जैसा है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जब लोकतंत्र में सरकार और प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं, तब लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आता है। केलो विहार के निवासियों के साथ आज ऐसा ही सकारात्मक कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर हितग्राही सेवानिवृत्त आयु वर्ग के हैं, जिनकी आयु 60 से 70 वर्ष या उससे अधिक है। ऐसे समय में उन्हें उनके अधिकार दिलाना अत्यंत संतोष का विषय है। मंत्री श्री चौधरी ने इस कार्य के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसडीएम, नजूल विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए केलो विहार के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति... स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औच... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भव... जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में ... डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की स... चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रव... ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्र... रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बै... घरघोड़ा पुलिस और ग्रामवासियों की साझी पहल पर ग्राम घरघोड़ी बना ... अग्निवीर भर्ती: पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, 30 अप्र...