WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितमंत्री ओपी चौधरी

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितमंत्री श्री ओपी चौधरी

*वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायगढ़ जिले में 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, 35 हजार सीधे खातों में डीबीटी से अंतरित

*वित्त मंत्री ने की 45 नव वधुओं को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा*

रायगढ़ @संदेशा 24

प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रियार को एकनाथ कुल 150 नव दाम्पत्य जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सादगी, संस्कार और पारिवारिक सौहार्द का भाव देखने को मिला।

जिले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के तहत रायगढ़ में 45, खरसिया विकासखंड में 15, बंजारी धाम खरसिया में 30, लैलूंगा विकासखंड में 30 तथा धरमजयगढ़ में 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी आयोजन स्थलों पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक और व्यवस्थित तैयारियां की गई थीं। विवाह मंडपों को पारंपरिक सजावट से सजाया गया था तथा वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।

मुख्य आयोजन में पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी संदेश देते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार को आर्थिक अभाव के कारण बेटी के विवाह में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अपने संबोधन में श्री चौधरी ने सरकार की पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा अब व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, ताकि बिचौलियों की कोई गुंजाइश न रहे और वास्तविक हितग्राही को पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि शेष राशि वर-वधू के परिधान, आवश्यक सामग्री तथा विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। राज्य सरकार की यह पहल योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी “रानी दुर्गावती योजना” का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ कर रही है। इसके तहत बेटी के जन्म पर पंजीयन कराने के बाद, उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर शासन की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा,

आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने नवविवाहित 45 दुल्हनों को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।
उन्होंने आयोजन में सहभागी रहे गायत्री परिवार की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री परिवार समाज में संस्कारों के बीजारोपण, शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत शासन की सुविधाओं और योजनाओं के लाभ के साथ कर सकें।
कार्यक्रम में रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, हेमलता हरिशंकर चौहान, श्री दीपक कुमार सिदार, सुजाता सुखलाल चौहान, श्रीमती सुषमा खलखो, श्री रामश्याम डनसेना, श्री सोहन चौधरी, श्री डिग्रीलाल साहू, श्री त्रिवेणी डहरे, श्री खीरमती हेमप्रसाद चौहान, भाग्यश्री चौहान, श्री मनी मोहित सतपथी तथा कविता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रेडक्रॉस की सेवाओं को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनसुलभ के लिए ब... सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक... सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने *औरदा शिविर में पी... सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्य... रायगढ़ जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का ह... रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर *51 फीट ऊंची कांस्य... सुशासन तिहार शिविर में पंचायत दर्पण क्यूआर कोड बना आकर्षण का क... सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा सुशासन तिहार के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को मिल रही नई पहचान