अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ ने पुस्तक नही मिलने के कारण कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ ने पुस्तक नही मिलने के कारण कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तक न मिलने के कारण आंदोलन एवं आमरण अनशन के लिए अग्रिम सूचना

रायगढ़ @सन्देशा 31.8.2020
अशासकीय स्कूल प्रबंधन समिति ने अभी तक विद्यार्थियों को पुस्तक ने मिलने के कारण आंदोलन एवं आमरण अनशन के लिए एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रहराज मिश्रा, हर्ष सिंह , ने जिला कलेक्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी,बुक डिपो को सौंपा,,विदित हो कि पिछले दस वर्षों से शासन द्वारा अशासकीय विद्यालयों को निशुल्क किताबें वितरित की जाती है।। वैश्विक महामारी कोविड १९ के कारण स्कूल बंद होने से बच्चो की पढ़ाई बाधित है उसमें पुस्तकें न मिलने से हालत और भी चिंताजनक है।इस समस्या के निराकरण के लिए प्रतिनिधि मंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल से भी मिल कर वस्तु स्थिति से अवगत कराने की बात कही है।। शैक्षणिक सत्र के दो माह बीत जाने के बाद भी पुस्तकों का न स्कूल में मिलना और न बाजार में उपलब्ध होना विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ द्वारा सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पुस्तक प्रदाय करने आवेदन दिया गया है।


