बेटे ने शराबी बाप की कर दी हत्या .. तमनार पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताक्ष जारी..

बेटे ने शराबी बाप की कर दी हत्या ..आरोपी को तमनार पुलिस हिरासत में लेकर पुक्षताक्ष जारी..
तमनार @ संदेशा 1.9.2020रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य थाना तमनार से शराब को लेकर एक बड़ी घटना निकलकर आ रही है। ग्राम पंचायत डोलेसारा के ग्राम कठरापाली गांव में सुबह-सुबह घर के सामने में ललित रात्रे की शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई।तमनार थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार ललित रात्रे अलग से अपने घर में अकेला रहता था बेटे व परिवार वाले दुर के घर में रहते थे। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने सुबह तमनार थाना जाकर दर्ज कराई जिसके पश्चात तमनार थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ,एएसआई एसके दुबे आरक्षक बलराम साहू घटनास्थल पहुंचकर मामले की विवेचना किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीकर अक्सर हुडदंग बाजी करते हुए लोगों को परेशान किया करता था ।मृतक का नाम ललित रात्रे पिता खेमसिंह रात्रे उम्र 48 वर्ष है । वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे ने अपने पिता को पत्थर से कुचल कर मारने की अपराध कबुल की है । जिसका नाम मोहन रात्रे पिता ललित रात्रे 26 वर्ष है जिसे तमनार थाना ले जाकर पुछ ताछ किया जा रहा है ।
उक्त घटना में और भी आरोपी होने की आशंका जताई जा रही है ।मृतक का मोबाइल कुछ दुर पर बांस की झाडी में मिली वहीं घटना में उपयोग पत्थर को पास ही के कुंए में फेंके जाने की आसंका जताई जा रही फिलहाल कुंए के पानी को खाली कराया जा रहा ।
श्री सुशील कुमार नायक
एसडीओपी धरमजयगढ़तमनार थाना अंतर्गत ग्राम डोलेसारा कठरापाली में बेटा द्वारा अपने पिता की हत्या की घटना को कबूल किया गया है।तमनार पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के बारे में पूछताछ की जा रही है।


