बरभांठा चौक उरांव मोहल्ला में 39 वर्षीय एक युवक शव मिलने से सनसनी.. तमनार पुलिस पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया..

बरभांठा चौक उरांव मोहल्ला में 39 वर्षीय एक युवक शव मिलने से सनसनी.. तमनार पुलिस पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया..

तमनार @ संदेशा 1.9.2020
तमनार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी के बरभांठा चौक उरांव मोहल्ला में 39 वर्षीय शराबी की मृत शव मिलने से सनसनी फैल गई।शराब ने फिर एक युवक को अपने आगोश में ले लिया।क्षेत्र में कई परिवार शराब सेवन से जीवन तबाह हो रहा है।कहा जाता है कि नशा नाश का कारण होता है। बता दे कि कोरोना काल मे सुबह मोहल्ले वासियो शव पता चला तो 112 को सूचना दी गई ।112 पहुंचने के बाद मृतक के कोई परिवार नही पहुंचा था। 3 घण्टे के बाद उप सरपंच मुकेश व राजाराम ने मानवता की परिचय दिखाई तभी मृतक का जीजा कार्तिक पटनायक भी पहुंचा और तमनार थाना के एएसआई डीडी चोलसे एवं आरक्षक बसंत तिर्की द्वारा पंचनामा कर पीएम के लिये भेजा गया।
थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उरांव मुहल्ला की सूचना पर 112 डायरी पर मर्ग क्र 45/2020 मर्ग पंचनामा में बताया गया कि शव संजय पटनायक पिता जयंत पटनायक उम्र 39 वर्ष मूल निवासी आईटीआई रायगढ़ वर्तमान तमनार क्षेत्र में शराब पीकर घूमता रहता था । बरभाठा चौक उरांव मोहल्ला के शंकर घर के सामने व महेश उरांव के परछी में 1 सितम्बर को मृत अवस्था मे शव मिला है शव को मृतक के जीजा कार्तिक राम पटनायक,उप सरपंच मुकेश पड़िहारी, शंकर लाल उरांव,सदानंद श्रीवास,राजाराम पटनायक के मौजूदगी में पंचनामा कर पीएम हेतु सी एच सी तमनार भेजा गया।मोहल्ला वासियो ने बताया कि मृतक शराबी था हर दिन शराब पीकर तमनार के विभिन्न क्षेत्रों में घूमा करता था।


