अघरिया सामाजिक भवन कोरबा का भूमि पूजन सम्पन्न 🔹राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य एवं केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल की अध्यक्षता में सामाजिक भवन की भूमि पूजन

अघरिया सामाजिक भवन कोरबा का भूमि पूजन सम्पन्न
🔹राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य एवं केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल की अध्यक्षता में सामाजिक भवन की भूमि पूजन
रायगढ़ (दुलेंद्र पटेल) 1.9.2020 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति कोरबा का सामाजिक भवन का भूमिपूजन 31 अगस्त 2020 को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में महापौर कोरबा राजकिशोर प्रसाद के विशिष्ठ आतिथ्य एवं केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल की अध्यक्षता एवं सामाजिक बन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति में सादगीपूर्ण माहौल में कोविड 19 शासन की गाईड लाइन का पालन करते किया गया। अघरिया समाज कोरबा की बरसो से बहु प्रतीक्षित मांग साकार होने पर सामाजिक बन्धुओ में भारी उत्साह रहा। सिद्धिविनायक मंदिर के पास मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा धरतीमैया श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में सामाजिक भवन हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिसमे इसी वर्ष धरमजयगढ़ एवं कोरबा में नीव रखी गई। केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक भवन कोरबा हेतु पिछले कई वर्षों की सपना था कि अन्य सामाज की तरह हमारे अघरिया सामाज की पहचान कोरबा में एक भवन के साथ भी हो ओ सपना आज पूरा हुआ।अब विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो गतिविधियों का संचालन में मील का पत्थर साबित होगा। हमारा परम सौभाग्य है कि कोरबा के हृदय स्थली में सामाजिक भवन का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। आज का भूमिपूजन कोरबा क्षेत्र व छत्तीसगढ़ के सामाजिक बंधुओ हेतु गर्व व इतिहास में अपना पहचान दर्ज हुई। अघरिया सामाज कोरबा के सामाजिक भवन की भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री जयसिंह अग्रवाल जी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री,विशिष्ठ अतिथि राजकिशोर प्रसाद महापौर कोरबा एवं अभा अघरिया सामाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी, केंद्रीय सह सचिव धनंजय पटेल जी,कोरबा अध्यक्ष जय नायक जी,रायगढ़ नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल जी,खरसिया अध्यक्ष अवध राम पटेल जी, कोरबा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर पटेल,सचिव प्रमोद पटेल,आंचलिक सचिव पवन कौशिक जी, देवेन्द्र कश्यप,गजेंद्र मानसर,आई एल पटेल,भोपाल पटेल,शक्ति केंद्रीय प्रतिनिधि डमरूधर पटेल जी हाई कोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल,एवं कोरबा क्षेत्र के सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।



