पिछले 02 महीनों में सायबर सेल ने रिक्वहर किये ₹13.36 लाख कीमत के 101 नग मोबाईल एसपी रायगढ़ के हाथों मोबाइल पाकर गदगद हुए लोग..

पिछले 02 महीनों में सायबर सेल ने रिक्वहर किये ₹13.36 लाख कीमत के 101 नग मोबाईल एसपी रायगढ़ के हाथों मोबाइल पाकर गदगद हुए लोग..
रायगढ़ @ संदेशा (दुलेंद्र पटेल)कोरोना संकट काल में रायगढ़ पुलिस बेसिक व सामुदायिक पुलिसिंग पर एक समान कार्य कर रही है । थानों में दर्ज अपराधों, शिकायतों के निराकरण के साथ ही कोरोना के समय से रायगढ़ पुलिस जरूरतमंदों की मदद में तत्पर रही है ।
बेसिक पुलिसिंग के क्रम को आगे बढ़ाते हुये सायबर सेल द्वारा गुम मोबाइल के संबंध में प्राप्त हुये शिकायतों पर शीघ्रता से कार्य करते हुये पिछले दो माह में *101 नग* विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन को राज्य एवं राज्य के बाहर के जिलों से रिक्वहर किया गया है । बरामद हुये 101 मोबाइल की कीमत *₹13,76,400* के हैं, जिसमें 03 कीमती मोबाईल विवो (NEX) ₹44,900, सेमसंग (A8Plus) ₹30,990, विवो (V19) ₹24,990 भी शामिल है ।पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायतों, मर्ग के निकाल करने के निर्देश दिये जाने के साथ ही समय-समय पर निराकरण की समीक्षा की जाती है । इसी क्रम में सायबर सेल में प्राप्त हुये गुम मोबाइलों की शिकायतों पर सायबर सेल की टीम को 02 महीनों का टास्क देकर निर्देशित किये कि अधिक से अधिक गुम मोबाइल रिक्वहर किया जावे, इसके लिये संबंधित थाना/चौकी से भी मदद ले सकते हैं ।


