छत्तीसगढ़ में 1 सितम्बर को 1884 कोरोना मरीज,10 लोगों की इलाज के दौरान मौत, 578 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में 1 सितम्बर को 1884 कोरोना मरीज,10 लोगों की इलाज के दौरान मौत, 578 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
🔹छ ग में कोरोना संक्रमित 33017 डिस्चार्ज 17567 मौत 287 सक्रिय मरीज 15 163
रायपुर @ संदेशा
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का कहर जारी है।स्वास्थ विभाग द्वारा मंगलवार को देर रात जारी आंकड़ा भी हजार को पार गया। रायपुर राजधानी सहित प्रदेश के कई जिले में आज भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। देर रात जारी आंकड़ा के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में 1884 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं।
मंगलवार रात साढ़े 8 बजे तक 1514 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जबकि 10 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. इस बीमारी से 578 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार 17 पहुंच गई है. जिनमें से 17 हजार 567 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है. जबकि 15 हजार 163 मरीज सक्रिय हैं. वहीं अब तक 287 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.


