तमनार
जनपद पंचायत तमनार में गौठान,गोबर खरीदी एवं पशुओं की शेड निर्माण की समीक्षा बैठक
जनपद पंचायत तमनार में गौठान,गोबर खरीदी एवं पशुओं की शेड निर्माण की समीक्षा बैठक
तमनार @ संदेशा 2.9.2020जनपद पंचायत तमनार में गौठान गोबर खरीदी एवं पशुओं की शेड निर्माण हेतु बैठक रखी गई। जनपद पंचायत तमनार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी आर साहू ने बताया कि कोरोना संकट काल मे शासन द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित कर ग्रामीण मजदूर को रोजगार मुहैया कराई जा रही है।नरवा गरुवा घुरूवा बारी योजना से ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे है। जनपद पंचायत तमनार में गौठान 19 ग्राम पंचायत में संचालित है 11गौठान फॉरेस्ट विभाग से संचालित है। साथ ही 17 गौठान निर्माण की तैयारी की जा रही है। जनपद अन्तर्गत 3 हजार 8 सौ क्विंटल गोबर खरीदी की जा चुकी है। पशुपालको हेतु मनरेगा के तहत गाय, बकरी,मुर्गी,सुअर पालन हेतु शेड निर्माण बताया जा रहा है।


